Kabddi: सीनियर नेशनल सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित

चंडीगढ़ में 30 नवंबर से दो दिसंबर तक 17वीं राष्ट्रीय सीनियर सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है.
रांची. चंडीगढ़ में 30 नवंबर से दो दिसंबर तक 17वीं राष्ट्रीय सीनियर सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है. इसके लिए झारखंड टीम की घोषणा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने की. इसके लिए धनबाद में एक दिवसीय सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया था. इसमें कुलदीप कुमार (कप्तान), आयुष्मान कुमार, पंकज कुमार (सभी बोकारो), जय कुमार पासवान, संग्राम कुमार सिंह, मोहम्मद कैफ अंसारी (सभी पलामू), सुमित कुमार, निशांत कुमार (चतरा), बलराम कुमार तांती, दीपक कुमार (सरायकेला), राकेश, आयुष (रांची) और बिट्टू कुमार शामिल है. टीम के कोच सौरव कुमार व गोपाल गोप मैनेजर हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




