झारखंड में शिक्षक स्थानांतरण नियमावली में फिर बदलाव, असाध्य रोग से ग्रसित हुए तो भी हो सकेगा अंतर जिला ट्रांसफर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Dec 2024 8:15 AM
झारखंड में शिक्षक स्थांतरण नियमावली में होगा बदलाव
Jharkhand Teacher Transfer: झारखंड में शिक्षक स्थांतरण नियमावली में फिर से बदलाव करने की तैयारी चल रही है. अंतर जिला स्थानांतरण के दौरान फिर से बदलाव की अवश्यकता महसूस की गयी.
Jharkhand Teacher Transfer Policy, रांची : झारखंड में शिक्षकों के स्थानांतरण नियमावली में फिर बदलाव होगा. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इससे पूर्व वर्ष 2022 में शिक्षकों के स्थानांतरण नियमावली में बदलाव हुआ था. इसके बाद शिक्षकों के गृह जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी. शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण के दौरान नियमावली के कुछ प्रावधान में बदलाव की आवश्यकता महसूस की गयी थी. इसके बाद अब फिर से इसमें बदलाव की तैयारी की जा रही है.
अंतर जिला स्थानांतरण के लिए क्या है नियमावली
नियमावली में वर्तमान में अंतर जिला स्थानांतरण के लिए तय की गयी प्राथमिकता में अलग-अलग जोन में पदस्थापन, उम्र, प्राथमिकता के अनुरूप कोटि पर अलग-अलग अंक का निर्धारण किया गया है. इसके अलावा शिक्षक के असाध्य रोग से ग्रसित होने पर अंतर जिला स्थानांतरण का प्रावधान है. इसमें अब शिक्षक के परिजनों को भी शामिल किया जा सकता है. शिक्षक के परिजन में किन्हें शामिल किया जाये, इसका निर्धारण नियमावली में संशोधन के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किया जायेगा. इसके अलावा महिला शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर पूर्व में तय की गयी प्राथमिकता में भी बदलाव किया जायेगा.
अलग-अलग जोन को लेकर किया गया है नियमावली का निर्धारण
झारखंड में शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर वर्तमान नियमावली अलग-अलग जोन का निर्धारण किया गया है. इसके तहत जोन-1 में नगर निगम/नगर पंचायत और अन्य नगर निकाय, जो नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अधिसूचित क्षेत्र में अवस्थित विद्यालय शामिल हैं. वहीं, जोन-2 में ऐसे पंचायत क्षेत्र का विद्यालय जिसमें अनुमंडल, प्रखंड मुख्यालय अवस्थित है. जोन-3 में अनुमंडल व प्रखंड पंचायत से पांच किलोमीटर की परिधि में अवस्थित विद्यालय शामिल है. इसमें भी बदलाव पर विचार किया जा रहा है.
Also Read: Naxal News: डीजीपी अनुराग गुप्ता का दावा, तीन महीने में झारखंड से नक्सलियों का होगा सफाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










