ePaper

झारखंड सरकार की स्पेन के साथ हाई लेवल मीटिंग में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Updated at : 09 Jun 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Spain High Level Meeting in New Delhi

झारखंड भवन में मीटिंग के बाद स्पेन के दूतावास और झारखंड सरकार के प्रतिनिधि.

Jharkhand Spain High Level Meeting in New Delhi: झारखंड सरकार ने स्पेन के साथ एक औपचारिक समझौता का प्रस्ताव दिया. इसमें स्पेन-झारखंड को-ऑर्डिनेशन सेल की स्थापना और दीर्घकालीन सहयोग की बात कही गयी है. इस बैठक में आगामी दिनों में होने वाले शिखर सम्मेलनों और सम्मेलनों में स्पेन के साथ मिलकर को-ब्रांडिंग के अवर तलाशने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Spain High Level Meeting: झारखंड सरकार के साथ स्पेन की एक अहम बैठक हुई है. इसमें व्यापार, निवेश, नवोन्मेष और संस्थागत क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. सोमवार को देश की राजधानी नयी दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग में स्पेन के दूतावास के अधिकारियों के साथ झारखंड सरकार के अधिकारियों की बातचीत हुई.

हेमंत सोरेन के स्पेन दौरे के बाद हुई बैठक है अहम

नयी दिल्ली के झारखंड भवन में आयोजित इस बैठक में झारखंड सरकार की अगुवाई उद्योग सचिव अरवा राज कमल ने की. वहीं, स्पेन की ओर से बैठक में मुख्य रूप से स्पेन के दूतावास के प्रमुख आर्थिक और वाणिज्यिक काउंसर मिस लूसिया पैटरनिना शामिल हुईं. हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्पेन यात्रा के बाद हुई इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है.

रणनीतिक परिणामों को ढांचागत साझेदारी में बदलने पर बल

सीएम हेमंत सोरेन की स्पेन यात्रा के दौरान वहां की सरकार ने रणनीतिक परिणामों को ढांचागत साझेदारी में बदलने पर बल दिया था. इसलिए इस बैठक में औद्योगिक निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, आधारभूत संरचना, खनन प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड ने स्पेन को दिया औपचारिक समझौते का प्रस्ताव

झारखंड सरकार ने स्पेन के साथ एक औपचारिक समझौता का प्रस्ताव दिया. इसमें स्पेन-झारखंड को-ऑर्डिनेशन सेल की स्थापना और दीर्घकालीन सहयोग की बात कही गयी है. इस बैठक में आगामी दिनों में होने वाले शिखर सम्मेलनों और सम्मेलनों में स्पेन के साथ मिलकर को-ब्रांडिंग के अवर तलाशने पर विशेष जोर दिया गया.

झारखंड ने कहा- स्पेन के व्यापारी और रंगकर्मी करें रांची का दौरा

झारखंड सरकार की ओर से यह भी प्रस्ताव दिया गया है कि स्पेन के व्यावसायिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधि झारखंड की राजधानी रांची का दौरा करें. दोनों पक्षों ने शिक्षण संस्थानों और सरकारी संस्थानों के कैपासिटी बिल्डिंग, स्किल डेवलपमेंट और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शुरू करने की बात कही.

जल्द ही फास्ट ट्रैक इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क बनेगा

अधिकारियों ने बताया है कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जल्द ही स्पेन और झारखंड सरकार मिलकर फास्ट ट्रैक इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क बनायेंगे, जिससे निवेश, नवोन्मेष में एक-दूसरे को सहयोग करेंगे. साथ ही स्पेन और झारखंड के लोगों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें

बिरसा मुंडा को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बिरसा के बलिदान और समर्पण देश को प्रेरित करते रहेंगे

रघुवर दास ने क्यों कहा-झारखंड शर्मिंदा है? सीएम हेमंत सोरेन की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola