ePaper

झारखंड ने कहा- जोहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर पर आपका स्वागत है, देखें PHOTOs

Updated at : 14 Nov 2023 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड ने कहा- जोहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर पर आपका स्वागत है, देखें PHOTOs

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची पहुंच रहे हैं. राजधानी में उनके स्वागत की भव्य तैयारी है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक की सड़क पर दीपावली-सा माहौल है. तस्वीरों में देखें पीएम के स्वागत के क्या हैं इंतजाम. पीएम को लोग कैसे कह रहे हैं जोहार.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में झारखंड की राजधानी रांची पलक-पावड़े बिछाए खड़ी है. जिस मार्ग से पीएम मोदी को आना है, उसके दोनों ओर लोग उनका इंतजार कर रहे हैं. पीएम मोदी की तस्वीरें लोगों के हाथों में है, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- जोहार.

undefined

यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. उनके आगमन की वजह से झारखंड की राजधानी रांची और खूंटी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. आईआरबी और सीआरपीएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है.

undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकर्षण ऐसा है कि उनकी एक झलक देखने के लिए लोग छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर सड़क के किनारे दो घंटे पहले ही पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री की फ्लाइट रात के नौ बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी, लेकिन शाम से ही सड़कों पर काफी चहल-पहल देखी गई.

undefined

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी. सांसद संजय सेठ अपनी पूरी टीम के साथ अरगोड़ा चौक पर पीएम का स्वागत करने के लिए खड़े थे. यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

Also Read: PM Modi Jharkhand Visit LIVE: पीएम मोदी के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जोरदार स्वागत के लिए तैयार रांची
undefined

सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी भी हुई. पद्मश्री मधु मंसूरी हसमुख ने नागपुरी गीतों से समां बांध दिया. मधु मंसूरी ने जब गाना शुरू किया, स्वत: ही लोगों के पैर थिरकने लगे. वहां मौजूद सभी लोग अपनी-अपनी जगह पर ही नाच रहे थे. माहौल देखते ही बन रहा था.

undefined

सहजानंद चौक पर इस्कॉन मंदिर से आए लोगों ने भजन गाए. बाकी जगहों पर भी दीपावली जैसा माहौल था. सड़कों पर रंगोली बनाई गई है. दीये जलाए गए हैं. पीएम मोदी जब आएंगे, तो अरगोड़ा चौक पर लोग मोबाइल फोन का टॉर्च जलाकर उनका स्वागत करेंगे.

undefined

राजभवन रंग-बिरंगी रोशनी में नहाई हुई है. राजभवन के गेट की खूबसूरती देखते ही बन रही थी. किशोरगंज चौक पर विधायक सीपी सिंह पीएम का स्वागत करेंगे. यहां भी विशेष तैयारी की गई है. एक ही रंग की साड़ी में महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी पर पुष्प वर्षा करेंगी.

Also Read: पीएम मोदी की झारखंड यात्रा : सरना कोड नहीं देने पर बिरसा के गांव में आत्मदाह की धमकी देने वाले 4 गिरफ्तार
undefined

बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों में भी पीएम मोदी की झारखंड यात्रा को लेकर खासा उत्साह है. इस बच्चे ने अपनी भावनाओं का इजहार अलग ही अंदाज में किया है. बता दें कि पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं.

undefined

प्रधानमंत्री मंगलवार की रात रांची में रुकेंगे. बुधवार सुबह वह बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे. वहां से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के अड़की प्रखंड स्थित उलिहातू चले जाएंगे. वहां बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद खूंटी लौटेंगे और बिरसा मुंडा कॉलेज के स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. यहीं से पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज भी करेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola