पीएम मोदी की झारखंड यात्रा : सरना कोड नहीं देने पर बिरसा के गांव में आत्मदाह की धमकी देने वाले 4 गिरफ्तार

आदिवासी सेंगेल अभियान के चार कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड यात्रा के दौरान आदिवासियों के लिए सरना कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर आत्मदाह कर लेंगे. इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग तेज हो गई है. आदिवासी सेंगेल अभियान के चार कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड यात्रा के दौरान आदिवासियों के लिए सरना कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर आत्मदाह कर लेंगे. इन सभी चार लोगों को संबंधित थानों की पुलिस ने पीएम मोदी के झारखंड आने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. इनके नाम चंद्र मोहन मार्डी, पृथ्वी मुर्मू, विक्रम हेंब्रम और कान्हूराम टुडू हैं. इस बीच, आदिवासी सेंगेल के प्रमुख पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा है कि बिरसा जयंती (15 नवंबर) को विभिन्न जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से एक बजे तक सरना धर्म कोड और आदिवासी राष्ट्र बनाने की अपनी मांग के समर्थन में अनशन का उनका कार्यक्रम जारी रहेगा. सालखन और सुमित्रा मुर्मू जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर अनशन और धरना-प्रदर्शन करेंगे. इधर, आदिवासी सेंगेल महिला मोर्चा की कोल्हान अध्यक्ष प्रेमशिला मुर्मू ने भी आत्मदाह की धमकी दे डाली है. उन्होंने कहा है कि वह जशेदपुर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के सामने आत्मदाह कर लेंगी.
अब आदिवासी सेंगेल की कोल्हान अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की धमकी
आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख सालखन मुर्मू ने मंगलवार (14 नवंबर) को बताया कि आज पता चला है कि कल रात (13 नवंबर 2023) को चंद्रमोहन मार्डी (पेटरवार प्रखंड, बोकारो जिला) को पेटरवार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पृथ्वी मुर्मू और विक्रम हेम्ब्रम को पूर्वी सिंहभूम की बागबेड़ा थाना पुलिस ने और कान्हूराम टुडू (सोनुवा प्रखंड, पश्चिम सिंहभूम) को गम्हरिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुवा प्रखंड की प्रेमशिला मुर्मू, जो सेंगेल महिला मोर्चा की कोल्हान की अध्यक्ष भी हैं, ने आत्मदाह करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि प्रेमशिला मुर्मू 15 नवंबर को दिन में एक बजे जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर के पास बिरसा मुंडा की मूर्ति के सामने आत्मदाह करने की घोषणा की है. प्रेमशिला ने कहा है कि अगर 15 नवंबर को बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से प्रधानमंत्री सरना धर्म कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वह जमशेदपुर में आत्मदाह कर लेंगी.
Also Read: PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री झारखंड से जारी करेंगे पीएम सम्मान निधि की 15वीं किस्त, आया बड़ा अपडेट
सेंगेल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, उनके बलिदानी भावना को कुचलने जैसा : सालखन
सालखन मुर्मू का कहना है कि भारत के लगभग 15 करोड़ आदिवासी समाज को उनकी धार्मिक आजादी नहीं देना संविधान-कानून का गला घोंटने जैसा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर आदिवासियों सो अपना धर्म कोड नहीं मिला, तो इसे जबरन सबको हिंदू, मुसलमान, ईसाई आदि बनाने के लिए मजबूर करना माना जाएगा. पूर्व सांसद ने सरना धर्म कोड को मान्यता दिलाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मदाह की चेतावनी का बचाव करते हुए इसे बलिदानी साहस करार दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार करके उनकी बलिदानी भावना को कुचला जा रहा है. आदिवासी सेंगेल इसकी निंदा करता है. भर्त्सना करता है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेंगेल इसके लिए बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा.
आदिवासी सेंगेल का आंदोलन जारी रहेगा
हालांकि, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने यह उम्मीद भी जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रकृति पूजक आदिवासियों की भावनाओं का सम्मान करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से सरना धर्म कोड को मान्यता देने की घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस उम्मीद के बावजूद उनकी ओर से बिरसा जयंती पर घोषित अनशन कार्यक्रम होकर रहेगा. उन्होंने कहा कि आदिवासी सेंगेल की दो मांगें हैं- सरना धर्म कोड को मान्यता देना और आदिवासी राष्ट्र बनाने की घोषणा. इसके लिए आदिवासी सेंगेल अभियान लगातार आंदोलन करता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




