PM Modi Jharkhand Visit: पीएम मोदी रांची से दिल्ली के लिए रवाना, राज्यपाल व सीएम ने दी विदाई
PM Modi Jharkhand Visit LIVE Updates: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे रांची पहुंचे. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वे विशेष विमान से पहुंचे. चौक-चौराहों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. पीएम ने राजभवन में रात्रिविश्राम किया और 15 नवंबर की सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क भ्रमण किया. फिर बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू (खूंटी) गए व श्रद्धासुमन अर्पित किया. पीएम के दौरे से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए प्रभात खबर के Live सेक्शन में
PM Modi Jharkhand Visit LIVE: पीएम मोदी रांची से दिल्ली के लिए रवाना
पीएम मोदी से रांची से द���ल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी.
जनजातीय गौरव दिवस पर खूंटी में भव्य कार्यक्रम, पीएम देंगे करोड़ों की सौगात, देखें LIVE
PM Modi Jharkhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी से वापस रांची के लिए हुए रवाना
खूंटी में संबोधन के बाद प्रधानमंत्री वापस रांची के लिए रवाना हो रहे हैं. अपने संबोधन में पीएम ने विकास के संकल्प को दोहराया. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं और सभी का आभार व्यक्त किया.
खूंटी में प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा, जानने के लिए Click करें
PM Modi Jharkhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी में विशाल जनसभा को कर रहे संबोधित
पीएम मोदी ने खूंटी में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.
PM Modi Jharkhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने पीवीटीजी मिशन की शॉर्ट फिल्म व पोर्टल की लॉन्चिंग भी की.
PM Modi Jharkhand Visit LIVE: बिरसा मुंडा की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान की 15वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की धरती से आठ करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम जारी कर दी है. 18 हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में पहुंच गई.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए