ranchi news : झारखंड कुम्हार महासभा ने किया विद्यार्थियों को सम्मानित

Updated at : 30 Jun 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : झारखंड कुम्हार महासभा ने किया विद्यार्थियों को सम्मानित

झारखंड कुम्हार महासभा झारखंड प्रदेश की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन श्री दिगंबर जैन भवन हरमू रोड में किया गया.

विज्ञापन

रांची. झारखंड कुम्हार महासभा झारखंड प्रदेश की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन श्री दिगंबर जैन भवन हरमू रोड में किया गया. इसमें 2025 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थी को सम्मानित किया गया. साथ ही पिछले कई वर्षों से विशिष्ट सामाजिक सेवा के सम्मान से संजय प्रजापति (प्रदेश महामंत्री) को सम्मानित किया गया. विशिष्ट अतिथि डॉ जितेन कुमार थे. झारखंड कुम्हार महासभा द्वारा गठित वेलफेयर फंड से सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले पांच बच्चे को राशि दी गयी.

महासभा के अपने भवन बनाने की घोषणा

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजू कुमार प्रजापति द्वारा झारखंड कुम्हार महासभा का अपना भवन निर्माण की घोषणा की गयी. संचालन प्रदेश महिला प्रभारी रेखा देवी व रांची जिला अध्यक्ष प्रसाद महतो ने किया. मौके पर प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी काशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पीतांबर महतो, युगल किशोर प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष तुलसी पंडित, प्रदेश सचिव गोपाल कुमार पंडित, रांची जिला महामंत्री संजीत कुमार प्रजापति, रांची जिला कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद, रांची जिला उपाध्यक्ष तपेश्वर महतो, रांची जिला महिला प्रभारी ललिता देवी, निरंजन कुमार, रुद्रदेव प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, विनोद पंडित, मनोज प्रजापति, प्रेम प्रजापति, पिंकी कुमारी, पूर्णिमा देवी, प्रमिला देवी, राजकुमार प्रजापति, प्रेम महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola