Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस कमेटी में अब नहीं चलेगा ये वाला फॉर्मूला, पार्टी प्रभारी के. राजू का दो टूक

Updated at : 20 Feb 2025 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
K Raju File Photo, Pic Credit- X

K Raju File Photo, Pic Credit- X

Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस कमेटी में अब हर बार जगह पाने वाले नेताओं की छुट्टी हो सकती है. पार्टी प्रभारी ने नये चेहरों को भी मौका देने की बात कही है.

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस संगठन अब नये फॉर्मूले से तैयार होगा. पार्टी की प्रदेश कमेटी से लेकर दूसरी कमेटियों के गठन को लेकर पार्टी नयी नीति अपनायेगी. इससे कांग्रेस प्रदेश कमेटी में हर बार जगह पाने वाले नेताओं की छुट्टी हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश की जंबो जेट कमेटी नहीं चलेगी. ये बातें पार्टी के नये प्रभारी के राजू ने अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ हुई मीटिंग में कही. बताते दें कि कांग्रेस में आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर दर्जनों लोगों को शामिल किया जाता है. प्रदेश कांग्रेस के नये प्रभारी के राजू जल्द ही झारखंड दौरे आने वाले हैं. इस दौरान वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे. बोर्ड-निगम के बंटवारे को लेकर भी चर्चा होगी.

प्रदेश अध्यक्ष ने नये प्रभारी से भेंट की

कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रभारी के राजू से प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिल्ली में मुलाकात की. इस मौके पर प्रभारी के राजू ने संगठन का पूरा खाका जाना. फिलहाल कांग्रेस की प्रदेश कमेटी का गठन नहीं हुआ है. लेकिन उन्होंने पिछली कई कमेटियों की जानकारी ली. जातीय और नेताओं की उम्र को लेकर अलग-अलग बात की. प्रभारी के राजू का निर्देश था कि कमेटी छोटी बनायें. नये और युवा चेहरे को आगे लायें. इसके साथ ही प्रदेश की अन्य कमेटियों में जो नेता शामिल हैं, उन्हें दूसरी कमेटी में जगह नहीं मिले.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी वाले प्रदेश की टीम में नहीं रहें

नये प्रभारी की ओर से कहा गया है कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी या अन्य कमेटी में शामिल नेताओं को प्रदेश की टीम में शामिल करने की जरूरत नहीं है. हर कमेटी अलग-अलग काम करें और सब अपना टारगेट पूरा करें. संगठन में भी जिसकी जितनी हिस्सेदारी है, उसकी उतनी भागीदारी का फॉर्मूला तय हो. ग्रास रूट के नेताओं को आगे बढ़ाया जाये, जिससे कमेटी में जातीय, वर्ग और उम्र का पूरा संतुलन हो जाये. इसके साथ ही जिलाध्यक्षों को लेकर भी जानकारी हासिल की. जिले में भी नये लोगों को आगे लाने की बात कही गयी है. नये प्रभारी ने हर जिले में समर्पित कार्यकर्ता और लंबे समय से पार्टी में जुड़े लोगों को मौका देने की बात कही है.

बोर्ड-निगम पर भी अध्यक्ष से बात की, सीएम से भी करेंगे बात

प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस के हिस्से में आये बोर्ड-निगम को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की. जो बोर्ड निगम कांग्रेस के खाते में आये हैं, उसकी जानकारी ली. इसके साथ ही पार्टी में फिलहाल बांटे गये बोर्ड-निगम के आधार और नेताओं के बारे में जानकारी हासिल की.

Also Read: मनी लाउंड्रिंग में ईडी का एक्शन, NRHM घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को जेल, तीन दिनों की रिमांड

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola