ePaper

Jharkhand Politics: मंईयां सम्मेलन से झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी कांग्रेस, बंधु तिर्की ने की घोषणा

Updated at : 16 Sep 2024 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
बंधु तिर्की

बंधु तिर्की

Jharkhand Politics: रांची में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसी के साथ कांग्रेस झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी. इसमें करीब 15 विधानसभाओं से महिलाएं शामिल होंगी.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: रांची-राजधानी रांची के आईटीआई बस स्टैंड (बजरा) के जनता मैदान में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम से झारखंड में कांग्रेस विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान महागठबंधन की सरकार में जनता के हित में जितने कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और उससे जितने लोग लाभान्वित हो रहे हैं, उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के सम्मान में मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में 15 विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं के भागीदारी होगी.

इन विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचेंगी महिलाएं

मंईयां सम्मेलन में लातेहार, मनिका, लोहरदगा, गुमला, बिशनपुर, सिसई, सिमडेगा, कोलेबिरा, खूंटी, मांडर, रांची, कांके, हटिया, खिजरी, कोलेबिरा, तोरपा और कोडरमा विधानसभा से महिलाएं भाग लेंगी.

इन्हें किया जाएगा सम्मानित

प्रदेश महिला कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी मंईयां सम्मेलन में शामिल होंगी. इस सम्मेलन के माध्यम से विधानसभा स्तर पर जो महिलाएं कार्य कर रही हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा. इसके माध्यम से आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका, भागीदारी के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ाने पर विचार किया जाएगा.

सीएम हेमंत सोरेन भी हैं आमंत्रित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एसटी एससी ओबीसी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के को-ऑर्डिनेटर के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा समेत अन्य शामिल होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश स्तर के नेताओं मोर्चा, विभाग के नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम से झारखंड में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का आगाज भी होगा. संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति एवं निरंजन पासवान भी उपस्थित थे.

Also Read: पीएम मोदी जमशेदपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे, JMM, Congress और RJD को बताया झारखंड का दुश्मन

Also Read: Ranchi News: लगातार बारिश से जलजमाव हो तो रांची नगर निगम के इस नंबर पर तुरंत करें कॉल

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola