ePaper

राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों पर मंडराने लगा खतरा, आइएएस में प्रन्नति से पहले ही हो जाएंगे रिटायर, जानें वजह

Updated at : 23 Oct 2021 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों पर मंडराने लगा खतरा, आइएएस में प्रन्नति से पहले ही हो जाएंगे रिटायर, जानें वजह

झारखंड के सात अफसरों पर मंडराने बड़ा खतरा मंडराने लगा है. दरअसल वो अफसर आइएएस में प्रोन्नति से पहले ही रिटायरमेंट हो जाएंगे. इससे पहले 2017 और 2018 की रिक्तियों को भरने के दौरान हुई देरी की वजह से चार अधिकारी आइएएस में प्रोन्नति से पहले रिटायर हो चुके हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News रांची : राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर आइएएस में प्रोन्नति से पहले ही रिटायरमेंट का खतरा मंडरा रहा है. वर्ष 2019 के 17 रिक्त पदों को प्रोन्नति से भरने में हो रही देरी की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. इससे पहले 2017 और 2018 की रिक्तियों को भरने के दौरान हुई देरी की वजह से चार अधिकारी आइएएस में प्रोन्नति से पहले रिटायर हो चुके हैं.

एक अधिकारी को इंटिग्रेटी नहीं मिलने से एक पद को रिजर्व कर दिया गया है. प्रोन्नति से पहले ही रिटायर करनेवाले अधिकारियों ने उक्त मामले को कैट में चुनौती दी है, जो अभी विचाराधीन है. इस बीच सरकार द्वारा 2017-18 के पांच पदों को 2019 की रिक्तियों में जोड़ देने की वजह से नयी परेशानी पैदा हुई है. इसके समाधान के लिए फिलहाल राज्य और केंद्र के बीच पत्राचार जारी है.

  • इंटिग्रेटी नहीं मिलने से एक पद रिजर्व

  • राज्य और केंद्र सरकार के बीच पत्राचार जारी

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola