एक नवंबर से 7718955555 पर होगी सिलिंडर की बुकिंग

Updated:
विज्ञापन
एक नवंबर से 7718955555 पर होगी सिलिंडर की बुकिंग

इंडेन ने अपने गैस उपभोक्ताओं के लिए नया नंबर 7718955555 जारी किया

विज्ञापन

रांची : इंडेन ने अपने गैस उपभोक्ताओं के लिए नया नंबर 7718955555 जारी किया है. इस नंबर का प्रयोग झारखंड सहित पूरे देश के उपभोक्ता आइवीआरएस या एसएमएस के जरिये गैस बुकिंग के लिए कर सकेंगे. इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है. एक नवंबर से नया नंबर ही काम करेगा. ग्राहकों को नये नंबर की जानकारी के लिए उनके निबंधित मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि इंडेन बुकिंग नंबर बदल गया है.

कैश मेमो पर प्रिंट करके भी जानकारी दी जा रही है. इंडेन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मो अमीन ने कहा कि आइवीआरएस या एसएमएस के लिए बुकिंग नंबर बदल गया है. नया नंबर एक नवंबर से काम करने लगेगा.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola