ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की वतन वापसी, CM हेमंत के निर्देश पर हुई कार्रवाई, घर पहुंचने के बाद क्या बोल गये

झारखंड पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ खड़े प्रवासी मजदूर, Pic Credit- Office of Chief Minister, Jharkhand X Handle
Jharkhand Migrant Workers: अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार की पहल पर सुरक्षित वापस लाया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद प्रवासी सहायता प्रकोष्ठ सक्रिय हुआ और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहकर सभी मजदूरों की वतन वापसी सुनिश्चित की गई.
Jharkhand Migrant Workers, रांची : अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की वतन वापसी हो गयी है. सभी लोगों ने सही सलामत शनिवार को झारखंड की धरती पर कदम रखा. जैसे ही वे यहां पहुंचे सबकी आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे. सभी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.
ट्यूनीशिया के एक निजी कंपनी में कार्यरत थे सभी मजदूर
ये सभी श्रमिक अफ्रीका के ट्यूनीशिया देश में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. वहां पर काम बंद हो गया और उनलोगों का भुगतान रुक गया था. उन मजदूरों के सामने भोजन की समस्या खड़ी हो गयी थी. धीरे-धीरे स्थिति इतनी खराब हो गयी कि कई लोगों ने मदद की उम्मीद छोड़ दी थी. तभी किसी तरह यह जानकारी राज्य सरकार तक पहुंची.
Also Read: “रामदास सोरेन का सपना नहीं रहेगा अधूरा”, घाटशिला में गरजे CM हेमंत, झारखंड के लिए कर दी बड़ी घोषणा
सूचना मिलते ही हेमंत सोरेन ने दिया था कार्रवाई का निर्देश
सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय अधिकारियों को तुरंत हरकत में आने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह लोगों की जिंदगी से जुड़ा विषय है. इसके बाद राज्य प्रवासी सहायता प्रकोष्ठ सक्रिय हुआ और भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क रखकर आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की गयी. लंबे प्रयासों के बाद सभी श्रमिकों को सुरक्षित भारत भेजने की व्यवस्था की गई.
मुख्यमंत्री कार्यालय, झारखंड ने भी ट्वीट कर दी जानकारी
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय, झारखंड ने भी दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि हेमंत सोरेन की संवेदनशीलता और त्वरित पहल के कारण ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी संभव हो पायी है. इन कामगारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का निर्देश दिया था.
Also Read: झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संभाली कमान, कड़े फैसले लेने के लिए है मशहूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










