शराबियों ने शिक्षकों के साथ की बदतमीजी

Updated:
विज्ञापन
शराबियों ने शिक्षकों के साथ की बदतमीजी

अज्ञात लोगों ने शराब के नशे में बच्चों की उपस्थिति में शिक्षकों के साथ बदतमीजी की.

विज्ञापन

पिपरवार. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरनाडीह में सोमवार को पूर्वाह्न कुछ अज्ञात लोगों ने शराब के नशे में बच्चों की उपस्थिति में शिक्षकों के साथ बदतमीजी की. शराबियों ने शिक्षकों के साथ गाली-गलौज किया और गोली मार देने की धमकी भी दी. सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस पुरनाडीह स्कूल पहुंची. लेकिन तब तक वे भाग चुके थे. शराबियों की इस हरकत से विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है. शिक्षकों में दहशत का माहौल है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा पुलिस बच्चों व शिक्षकों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola