ePaper

Sarkari Naukri: झारखंड में मिल रही 70 हजार की नौकरी, 20 और 21 फरवरी को IIIT रांची में इंटरव्यू

Updated at : 10 Feb 2023 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri: झारखंड में मिल रही 70 हजार की नौकरी, 20 और 21 फरवरी को IIIT रांची में इंटरव्यू

रांची में 20 और 21 फरवरी को अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. इंटरव्यू से पहले आवेदक को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात के साथ-साथ भरे गये आवेदन की कॉपी स्कैन करके 19 फरवरी 2023 तक ई-मेल (establishment@iiitranchi.ac.in) से भेज देना होगा.

विज्ञापन

झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है. अगर आपमें योग्यता है, तो 70 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी हासिल कर सकते हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त के लिए विज्ञापन निकला है. अगर आप योग्य उम्मीदवार हैं और इसके लिए चयनित हो जाते हैं, तो आपको प्रति माह 70 हजार रुपये वेतन मिलेंगे.

IIIT JUPMI कैंपस में 20 और 21 फरवरी को वाक-इन-इंटरव्यू

रांची में 20 और 21 फरवरी को अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. इंटरव्यू से पहले आवेदक को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात के साथ-साथ भरे गये आवेदन की कॉपी स्कैन करके 19 फरवरी 2023 तक ई-मेल (establishment@iiitranchi.ac.in) से भेज देना होगा. इंटरव्यू धुर्वा के एचइसी स्थित आईआईआईटी जुपमी कैंपस (IIIT JUPMI Ranchi Campus) में होगा.

20 फरवरी को इन विषयों के लिए होगा इंटरव्यू

20 फरवरी को सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा. इस दिन ह्यूमैनिटीज/ मैनेजमेंट/ सोशल साइंस विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर्स का इंटरव्यू होगा. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषय के लिए 20 फरवरी 2023 को ही दिन के 1:30 बजे से इंटरव्यू लिया जायेगा.

Also Read: Sarkari Naukri: रांची के IIIT में असिस्टेंट प्रोफेसर की कॉन्ट्रैक्ट पर होगी नियुक्ति, 70 हजार रुपये होगा वेतन
21 फरवरी को गणित और अन्य विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर का इंटरव्यू

अगले दिन यानी 21 फरवरी 2023 को सुबह 10 बजे से गणित विषय के प्रोफेसर्स का इंटरव्यू होगा. इसके बाद 1:30 बजे से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को वॉक-इन इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है.

IIIT Ranchi में कॉन्ट्रैक्ट पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति

आईआईआईटी रांची में अभी कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति हो रही है. यह अस्थायी नियुक्ति होगी. एक साल के लिए. एक साल बाद अनुबंध पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के काम की समीक्षा होगी और विभागाध्यक्ष की अनुशंसा पर अगले सेमेस्टर के लिए रखाजा सकता है. प्रथम चरण में अधिकतम पांच सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.

Also Read: Sarkari Naukri: झारखंड के युवाओं के लिए बुरी खबर, JSSC ने रद्द की 12 परीक्षाएं, पूरा डिटेल यहां देखें
60 साल से अधिक उम्र के अभ्यर्थी नहीं कर पायेंगे आवेदन

बताया गया है कि आईआईआईटी रांची में इस पद के लिए 60 साल से अधिक आयु के लोग आवेदन नहीं कर पायेंगे. इसकी अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष ही है. शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और उम्र सीमा इंटरव्यू की तिथि तक मान्य होगी. अधिक आवेदन आने पर लिखित प्रतियोगिता परीक्षा भी ली जा सकती है.

इंटरव्यू के समय लाने होंगे ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और अद्यतन पासपोर्ट साइज कलर फोटो आदि इंटरव्यू के समय भी जमा कराना पड़ेगा. इंटरव्यू में शामिल होने के लिए बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र व अन्य वांछित कागजात, भरे गये आवेदन की स्कैन कॉपी आदि 19 फरवरी 2023 तक ई-मेल (establishment@iiitranchi.ac.in) पर भेज देना होगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola