झारखंड में 10 करोड़ की ठगी करने वाले हेमंत को ईडी ने बंगाल से किया गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jun 2021 8:37 PM
झारखंड में पोंजी धोखाधड़ी मामले के आरोपी को ईडी ने धन शोधन निवारण कानून के तहत बंगाल से गिरफ्तार किया है.
कोलकाता/नयी दिल्लीः झारखंड में एक कथित पोंजी धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण कानून के तहत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. ईडी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि हेमंत कुमार सिन्हा को हावड़ा से 19 जून को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे झारखंड की राजधानी रांची में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया.
अदालत ने आरोपी को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बयान में कहा गया कि हेमंत कुमार सिन्हा कुछ समय पहले झारखंड में हुए एक कथित चिट फंड धोखाधड़ी मामले में आरोपी है और ईडी ने जांच के बाद पिछले साल मार्च में सिन्हा तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.
Also Read: West Bengal News: पोंजी मामले में आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
ईडी की ओर से कहा गया है कि आरोपी “फरार” था और अदालत के सामने पेशी से बच रहा था, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. बयान के अनुसार, ईडी ने झारखंड पुलिस द्वारा दाखिल किये गये आरोप पत्रों का अध्ययन करने के बाद सिन्हा, उसकी कंपनी एमएसएस आयुर्वेदिक हेल्थकेयर ट्रस्ट, अन्य आरोपी राकेश कुमार पोद्दार तथा मुकेश कुमार पोद्दार के विरुद्ध धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था.
https://www.youtube.com/watch?v=llrLsM6DdPw
ईडी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति एक पोंजी योजना चला रहे थे, जिसमें वे हर व्यक्ति से 3000 रुपये लेते थे और उन्हें तीन महीने में चार गुना पैसा देने का वादा करते थे. जांच में पता चला कि कंपनी ने लोगों से 10 करोड़ रुपये की ठगी की थी.
Also Read: पोंजी मामला : ED ने 239 करोड़ रुपये की संपत्तियों को किया कुर्क, TMC सांसद से जुड़े हैं तार
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










