झारखंड कांग्रेस की महिला इकाई में बड़ा बदलाव, रमा खलखो बनीं नयी अध्यक्ष, गुंजन सिंह की छुट्टी

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :10 Nov 2025 7:17 PM
विज्ञापन
Jharkhand Mahila Congress President

रमा खलखो, Pic Credit- Rama Khalkho X Handle

Jharkhand Mahila Congress President: कांग्रेस ने अपने संगठन की महिला विंग में बड़ा बदलाव किया है. झारखंड में रमा खलखो को महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया, जबकि मुंबई महिला कांग्रेस की कमान एडवोकेट ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को सौंपी गयी है. कांग्रेस हाईकमान की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Mahila Congress President, रांची : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने महिला मोर्चा को नयी दिशा देने के लिए दो राज्यों में संगठन के अंदर अहम बदलाव किया है. इसके अनुसार झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान रमा खलखो को दिया गया है. इसके अलावा, मुंबई कांग्रेस महिला इकाई की जिम्मेदारी एडवोकेट ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को दी गई है. इससे संबंधित आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. इससे पहले झारखंड महिला इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेवारी गुंजन सिंह संभाल रही थी.

कांग्रेस हाईकमान की स्वीकृति के बाद लगी मुहर

ये सूचना कांग्रेस हाईकमान की स्वीकृति के बाद जारी की गई है. पार्टी को दोनों नेताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की उम्मीद है. पार्टी नेताओं का मानना है कि इन नियुक्तियों से महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. साथ ही नव नियुक्त अध्यक्ष अपने कार्यक्षेत्र में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देंगी जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में और तेजी आएगी. कांग्रेस का प्रयास है कि आने वाले समय में महिला मोर्चा को रणनीतिक स्तर पर और अधिक सक्रिय भूमिका में आगे लाया जाये.

Also Read: Ghatshila By Election: मतदान को लेकर तैयारी पूरी, DC-SSP ने खुद मैदान संभाला, सुरक्षा हाई अलर्ट पर

रांची की मेयर रह चुकीं हैं रमा खलखो

इससे पहले रमा खलखो (2008-13) रांची की मेयर भी रह चुकी है. साथ ही वह रांची जिला (ग्रामीण) की अध्यक्ष भी रह चुकी है. साथ ही वह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पर्यवेक्षक भी रह चुकी है. इसके अलावा रमा खलखो साल 2024 में लोहरदगा से विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहती थीं. लेकिन उसे टिकट नहीं मिल पाया है और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को ही टिकट दिया गया है. रांची की पूर्व मेयर ने इसके लिए आवेदन भी दिया था.

Also Read: रामगढ़: दादी सास के तीनकर्म कार्यक्रम में जा रहा था युवक, अज्ञात वाहन ने ली जान, 6 माह की बेटी अनाथ

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola