Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के इन 6 जिलों में चलेगी शीतलहर, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Weather dense fog cold winter

झारखंड में भीषण ठंड, फोटो पीटीआई

Jharkhand Ka Mausam: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के छह जिलों के लिए शनिवार को शीतलहर की चेतावनी जारी की. राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आईएमडी के शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला के लिए शीतलहर की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में रविवार सुबह 8:30 बजे तक ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है.

उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं के कारण शीतलहर

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में चलने वाली उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं के कारण शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो रही है. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है और उसके बाद अगले दो से तीन दिनों में इसमें दो-तीन डिग्री की वृद्धि होगी.

Jharkhand-Weather-cold
झारखंड में भीषण ठंड, फोटो पीटीआई

झारखंड के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस ने नीचे

आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि राज्य के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में खूंटी में 4.7 डिग्री सेल्सियस और लोहरदगा में 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि डाल्टनगंज में पारा गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस रह गया. इसमें कहा गया कि रांची में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 8.5 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola