झारखंड में एक बार फिर IAS अधिकारियों का तबादला, संजय सिन्हा बनें सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव

Updated:
विज्ञापन
झारखंड में एक बार फिर IAS अधिकारियों का तबादला, संजय सिन्हा बनें सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव

दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है. वे अगले आदेश तक गोड्डा के उप-विकास आयुक्त रहेंगे. खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के अपर सचिव विजय कुमार गुप्ता को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार ने एक बार फिर राज्य में पदस्थापित आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है. कार्मिक और राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. इसके मुताबिक कृषि निदेशक के पद पर कार्यरत संजय सिन्हा का तबादला कर दिया गया है. उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के विशेष सचिव के पद पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है. वे अगले आदेश तक गोड्डा के उप-विकास आयुक्त रहेंगे.

उसी तरह खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के अपर सचिव विजय कुमार गुप्ता को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. जबकि धनबाद के उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह को प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है. चतरा के उप-विकास आयुक्त यह कार्यपालक पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार गुप्ता को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है. यहां देखें तबादले की पूरी सूची…

Also Read: झारखंड: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ईडी कोर्ट में पेशी, भेजे गए होटवार जेल
undefined
undefined
undefined

कुछ दिन पहले ही 20 आइएएस अफसरों का किया गया था तबादला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही झारखंड के 20 आइएएस अफसरों का भी तबादला किया गया था. इसमें ईडी की जांच का सामना कर रहे साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव को हटाकर निदेशक उच्च शिक्षा बनाया गया था. वहीं, अजय कुमार सिंह को कैबिनेट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. डीसी जमशेदपुर मंजूनाथ भजंत्री को वहां से हटाकर प्रशासक स्वर्णरेखा परियोजना बनाया गया था.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola