ePaper

झारखंड हाईकोर्ट ने सरायकेला के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज विजय कुमार को किया सस्पेंड, अनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई

Updated at : 27 Apr 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट.

झारखंड हाईकोर्ट ने सरायकेला के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज विजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है. अनुशासनहीनता पर उच्च न्यायालय ने कार्रवाई की है.

विज्ञापन

रांची/सरायकेला (राणा प्रताप/प्रताप मिश्रा): झारखंड हाईकोर्ट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सरायकेला के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश) विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय झारखंड हाईकोर्ट रहेगा. हाईकोर्ट की कार्रवाई के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार नंबर-तीन ने पदभार सीनियर मोस्ट एडीजे को सौंप दिया है. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर ने इसकी पुष्टि की है.

विजय कुमार तत्काल प्रभाव से निलंबित
सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं. झारखंड उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि अनुशासनहीनता को लेकर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने 2014 सिपाही नियुक्ति नियमावली को ठहराया सही, 7000 से अधिक की नौकरी सुरक्षित

रजिस्ट्रार जनरल ने की पुष्टि
झारखंड हाईकोर्ट की अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार नंबर-तीन ने सीनियर मोस्ट एडीजे को पदभार सौंप दिया है. विजय कुमार का निलंबन अवधि में मुख्यालय झारखंड हाईकोर्ट होगा.
रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर ने इस मामले की पुष्टि की है.

कुमार क्रांति प्रसाद बनाये गये हैं प्रभारी पीडीजे
पीडीजे विजय कुमार के निलंबन के बाद जिला व्यवहार न्यायालय में एडीजे तृतीय के पद पर पदस्थापित कुमार क्रांति प्रसाद को प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. वे अब पीडीजे का कार्य देख रहे हैं. प्रभारी पीडीजे क्रांति प्रसाद न्यायालय में ही डीएलएसए के सचिव के पद पर पहले पदस्थापित थे. पदोन्नति के बाद उन्हें जिला में एडीजे तृतीय बनाया गया था और वे उसी पद पर पदस्थापित थे. अब उन्हें प्रभारी पीडीजे बनाया गया है.

इसी माह रिटायर्ड होने वाले थे विजय कुमार
सरायकेला खरसावां जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार इसी माह 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे. सेवानिवृत्ति के महज तीन दिन पहले ही वे निलंबित हो गये.

Also Read: ब्राउन शुगर और अफीम की अवैध बिक्री से झारखंड हाईकोर्ट नाराज, रांची एसएसपी को दिया ये निर्देश

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola