झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC को दिया आदेश, एपीपी प्रक्रिया को जल्द से जल्द करें पूरा, जानें पूरा मामला
झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC को 2018 से चल रही एपीपी नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने का आदेश दिया है. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने उक्त फैसला सुनाया. खंडपीठ ने 25 अगस्त को मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
Jharkhand News: झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार व झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को 2018 से चल रही एपीपी नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने का आदेश दिया है. हाइकोर्ट ने कहा है कि जेपीएससी सारी प्रक्रिया पूरी कर दो माह के अंदर रिजल्ट का प्रकाशन करे. हाइकोर्ट ने राज्य सरकार के अधियाचना वापस लेने संबंधी 13 दिसंबर 2021 के आदेश को रद्द कर दिया.
चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने उक्त फैसला सुनाया. खंडपीठ ने 25 अगस्त को मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. राज्य सरकार के आदेश के आलोक में जेपीएससी ने 20 जनवरी 2022 को 143 सहायक लोक अभियोजकों की नियुक्ति के लिए चल रही प्रक्रिया को रद्द कर दिया था.
जेपीएससी द्वारा मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जा रहा था. प्रार्थियों ने सरकार के फैसले को हाइकोर्ट में चुनौती देते हुए इसे रद्द करने का आग्रह किया था. जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल व अधिवक्ता अभय प्रकाश ने खंडपीठ को बताया था कि राज्य सरकार के आदेश के आलोक में नियुक्ति प्रक्रिया रद्द की गयी है. इसमें जेपीएससी की कोई भूमिका नहीं है.
उल्लेखनीय है कि राज्य भर की अदालतों में एपीपी की कमी को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था. साथ ही प्रार्थी विमल कुमार झा, राकेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार साहू, संगम कुमार व अन्य की ओर से अलग-अलग याचिका दायर कर सरकार के 13 दिसंबर 2021 के आदेश को चुनाैती दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










