झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन, नर सेवा को बताया नारायण सेवा

Updated at : 17 Dec 2023 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन, नर सेवा को बताया नारायण सेवा

डॉ अजीत कुमार के रांची के धुर्वा स्थित आवास पर 24 दिसंबर 2023 को फिर फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार ने डॉ अजीत कुमार की माता की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर उनके धुर्वा स्थित आवास पर आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है. नर सेवा ही नारायण सेवा है. ऐसे आयोजनों की वे प्रशंसा करते हैं. इस फ्री मेडिकल कैंप में 496 मरीजों ने परामर्श लिया और इलाज कराया. आपको बता दें कि 24 दिसंबर को फिर डॉ अजीत कुमार के धुर्वा स्थित आवास पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा.

मां की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आयोजन

राजधानी के धुर्वा के मां ललिता लेजर-लेप्रोस्कोपी सर्जरी सेंटर में डॉ अजीत कुमार की मां की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में डॉ अजीत कुमार (शल्य चिकित्सक, सदर अस्पताल रांची) के नेतृत्व एवं उनके सहयोगी डॉ धनंजय कार्डियोलॉजी (मेडिका), डॉ कुणाल कुमार (यूरोलॉजी, दिल्ली गंगाराम हॉस्पिटल), डॉ रीना (नेत्र विशेषज्ञ, कटहल मोड़ रांची), डॉ स्वाति चेतन्या (सुयोग हॉस्पिटल बड़गाईं) एवं डॉ आशुतोष कुमार (मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डायबिटीज एवं थायराइड क्लिनिक करमटोली) के तत्वावधान में संयुक्त रूप से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. डॉ अजीत कुमार ने Prevention is better than cure के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया.

Also Read: साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के इन लक्षणों को नहीं करें नजरअंदाज, जिंदगी के लिए काफी महंगी पड़ सकती है लापरवाही

जांच शिविर में कुल 496 मरीजों ने कराया इलाज

267 मरीजों का शुगर, 65 मरीजों का ECG एवं 240 मरीजों की बीपी की जांच की गयी. हाइड्रोसिल, बवासीर, हर्निया एवं पित की थैली की पत्थर के ऑपरेशन के लिए कुल 17 मरीजों का चयन किया गया है. इनका नि:शुल्क ऑपरेशन लेजर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार के द्वारा किया जाएगा. आयोजन में प्रमुख रूप से समर्थ फार्मा कंपनी, Terrace Pharma, Aristo pharma, Strassenburg pharma के सहयोग से मरीजों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया.

Also Read: झारखंड: पंडिपुरिंग जलप्रपात में डूबने से कोचिंग संचालक की मौत, दो छात्र बाल-बाल बचे, पिकनिक मनाने आए थे 40 लोग

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola