डॉक्टर नहीं दे रहे अस्पतालों में योगदान, झारखंड सरकार ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Updated at : 09 Aug 2023 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर नहीं दे रहे अस्पतालों में योगदान, झारखंड सरकार ने दी कार्रवाई की चेतावनी

सरकारी सेवा से सदा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाये. इसके साथ ही अनुज्ञप्ति रद करते हुए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग को उनका डॉक्टर होने का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की अनुशंसा भेजने की बात भी कही है.

विज्ञापन

रांची: स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में नवपदस्थापित 29 चिकित्सकों ने आदेश निकलने के बाद भी अस्पतालों में योगदान नहीं दिया है. जेपीएससी से मिली अनुशंसा के बाद इन्हें हाल ही में राज्य के विभिन्न जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किया गया है. अब सरकार के अपर सचिव जय किशोर प्रसाद ने चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नियुक्त चिकित्सकों द्वारा प्रभार ग्रहण नहीं करने को लेकर निर्देश जारी किये हैं. इन्हें 15 अगस्त तक हर हाल में प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

विभाग ने कहा है कि उक्त अवधि तक प्रभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में उन्हें यह स्पष्टीकरण देना होगा कि क्यों नहीं उन्हें सरकारी सेवा से सदा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाये. इसके साथ ही अनुज्ञप्ति रद करते हुए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग को उनका डॉक्टर होने का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की अनुशंसा भेजने की बात भी कही है. पदभार ग्रहण नहीं करनेवाले चिकित्सकों को सिविल सर्जन के सामने स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है.

इन सभी चिकित्सकों का चयन हाल ही में जेपीएससी के माध्यम से किया गया है. तीन अप्रैल को 171 चिकित्सकों को चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति कर इसकी अधिसूचना जारी की गयी थी. सभी को अपने पदस्थापित स्थान पर पत्र निर्गत होने की तिथि के 21 दिनों में प्रभार ग्रहण करना था.

चिकित्सक – नियुक्ति

  • उत्तम कुमार बोकारो

  • प्रिया कुमारी रांची

  • सोनम सरिता लोहरदगा

  • रचयिता विजय सुंदरम रामगढ़

  • कुमार अपूर्वम जामताड़ा

  • तनिष्का बरबार गुमला

  • नौशीन सदान बोकारो

  • चांदीदास मुलीक प. सिंहभूम

  • विभूति कुजूर धनबाद

  • रजनी बाला कुमारी बोकारो

  • कुमारी अंकिता बोकारो

  • प्रियंका जोएस हेरेंज गुमला

  • श्रीजा कृष्णा साहिबगंज

  • अलका रश्मि नाग रामगढ़

  • इंदिरा भूषण सिंह बोकारो

  • रोहित कुमार महतो पू सिंहभूम

  • विनीत कुमार धनबाद

  • नंदनी चौधरी गुमला

  • शुभम सिंह धनबाद

  • शिवम गुप्ता गिरिडीह

  • अर्चित कुमार पू सिंहभूम

  • सविता बास्के प. सिंहभूम

  • प्रोसेनजीत अधिकारी पाकुड़

  • विश्वजीत करुणामय सरायकेला

  • उमेश चंद्रा गिरिडीह

  • प्रेम प्रकाश गढ़वा

  • अभिजीत आनंद प सिंहभूम

  • रंजीत कुमार रजक चतरा

  • अर्चना कुमारी प. सिंहभूम

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola