झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने एक दिन पहले बताया, कैसा होगा चंपाई सोरेन सरकार का बजट

झारखंड के 2024-25 के बजट पर डॉ रामेश्वर उरांव ने दिया बयान.
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस साल झारखंड का बजट बेहद खास होगा. डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि इस बार का बजट हर मायने में खास होने जा रहा है.
Jharkhand Budget| रांची, राजलक्ष्मी : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस साल झारखंड का बजट बेहद खास होगा. डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि इस बार का बजट हर मायने में खास होने जा रहा है. मंगलवार (27 फरवरी) को झारखंड विधानसभा में हमारी सरकार बजट पेश करेगी. इसमें खुलासा होगा कि किस वर्ग के लिए क्या खास है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार के बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास होगा.
Table of Contents
पैसे खर्च न कर पाने के विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब
विपक्ष के उस आरोप पर कि सरकार बजट का पैसा खर्च नहीं कर पाई है, झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि उनके समय में बजट का सही इस्तेमाल नहीं होता था. हमारे समय के सभी आंकड़े आपको पता हैं. हम पढ़कर सुन रहे हैं कि कितना बजट हम खर्च कर रहे हैं. न सिर्फ बता रहे हैं बल्कि लोगों को दिखाई भी दे रहा है कि हम खर्च कर रहे हैं.
Also Read : झारखंड में विधानसभा सत्र आज से, 27 को आयेगा बजट, पक्ष-विपक्ष तैयार
चंपाई सोरेन सरकार पेश करेगी लोकलुभावन बजट?
यह पूछने पर कि क्या चुनावी वर्ष में चंपाई सोरेन की सरकार लोकलुभावन बजट पेश करेगी, डॉ उरांव ने कहा कि बजट ऐसा होगा, जिसे जमीन पर उतारा जा सके. जो योजनाएं धरातल पर आने में सक्षम हो पाएंगी, हम वैसी ही योजनाओं को बजट में शामिल करेंगे. बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 2 मार्च तक चलेगा. 23 फरवरी को पहले दिन डॉ रामेश्वर उरांव ने 4,981 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




