ePaper

2019 में वोट प्रतिशत बढ़ने पर 12 और घटने पर 13 सीटों पर बदल गए थे चुनाव परिणाम, क्या इस बार भी रिपीट होगा ट्रेंड

Updated at : 16 Nov 2024 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election 2024 voting

Jharkhand Election 2024 voting

Jharkhand Election 2024 : झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों में से कई सीटों पर 2019 के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई है तो कहीं कम वोटिंग देखने को मिली है. अगर आंकड़ों की बात करें तो 2019 में वोट बढ़ने के कारण इन 43 सीटों में से 12 सीटों पर बदलाव देखने को मिला था.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024, सुनील कुमार झा (रांची): झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों के लिए मतदान हो चुका है. इन 43 में से 40 सीट पर पिछले चुनाव के मुकाबले वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा है. मात्र तीन सीटों पर ही पिछले चुनाव की तुलना में कम वोटिंग हुई है. वहीं, वर्ष 2014 के मुकाबले वर्ष 2019 में इन 43 सीटों में से 17 सीटों पर ही मतदान का प्रतिशत बढ़ा था. पिछले चुनाव में 22 सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत कम हो गया था, जबकि चार सीटों पर मतदान का प्रतिशत लगभग बराबर था.

2019 में वोट बढ़ने पर 17 में से 12 में मिली हार

पहले चरण की 43 सीटों में से वर्ष 2019 में हुए चुनाव में 17 सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा था. इनमें से लगभग 70 फीसदी सीटों पर संबंधित पार्टियां हार गयी थीं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में वर्ष 2014 की तुलना में जिन 17 सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा था, उनमें से 12 सीटें संबंधित पार्टी हार गयी थीं. जबकि पांच सीट के रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

22 सीटों पर कम हुई वोटिंग, 13 में बदल गया रिजल्ट

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में वर्ष 2014 की तुलना में 22 सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत कम हो गया था. इनमें से लगभग 59 फीसदी सीटें संबंधित पार्टियां हार गयी थीं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में वर्ष 2014 की तुलना में जिन 22 सीटों पर वाेटिंग का प्रतिशत घटा था, उनमें से 13 सीटें संबंधित पार्टियां हार गयी थीं. जबकि, नौ सीटों के रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ था.  

चार सीटों पर वोट का प्रतिशत बराबर

राज्य में चार विधानसभा सीटें ऐसी थी, जिस पर वर्ष 2019 के चुनाव में वर्ष 2014 की तुलना में कोई खास बदलाव नहीं हुआ था. इन सीटों पर वर्ष 2014 व 2019 का वोटिंग प्रतिशत लगभग बराबर था. इनमें से तीन सीट पर रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ था. जबकि सीट पर संबंधित पार्टी को हार मिली थी.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: राहुल गांधी बोले, झारखंड में सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए


विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola