Jharkhand Election: झारखंड के सबसे अमीर प्रत्याशी बाबूलाल के खिलाफ ठोकेंगे ताल, संपत्ति जान कर उड़ जाएंगे होश
Published by : Kunal Kishore Updated At : 30 Oct 2024 7:34 AM
niranjan rai
Jharkhand Election : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के सबसे अमीर प्रत्याशी निरंजन राय ने राजधनवार सीट से नामांकन कर दिया है. उन्होंने अपने शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके पास कुल 137.36 करोड़ की संपत्ति है.
Jharkhand Election : राजधनवार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के पास कुल 137.36 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी उम्र 45 साल है. वह साक्षर हैं. उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. शपथ पत्र के अनुसार, उनकी सालाना आमदनी 15.05 करोड़ रुपये हैं. उनकी पत्नी की आमदनी 38.29 लाख और एचयूएफ की आमदनी 3.16 लाख रुपये हैं. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में दाखिल किये गये आयकर रिटर्न में इसका उल्लेख किया है. उनके नाम पर कुल 130.80 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है. वहीं, पत्नी के नाम पर कुल 6.11 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
BJP से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे हैं निरंजन
निरंजन राय बीजेपी से बगावत कर चुनाव मैदान में हैं. वह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ राजधनवार से लड़ने उतरे हैं. उन्हें मनाने के लिए प्रदेश बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय जुटे हुए हैं. डॉ रवींद्र राय का निरंजन राय के साथ नजदीकी संबंध रहा है. प्रयास किया जा रहा है कि इनका नामांकन वापस करा लिया जाये. इससे पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी निरंजन राय के घर गये थे और उन्हें मनाने का प्रयास किया था. इसके बावजूद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.
संपत्ति का ब्योरा(करोड़ों में)
| नाम | चल संपत्ति | अचल संपत्ति |
| निरंजन राय | 125.29 | 5.51 |
| पत्नी | 1.56 | 4.55 |
| एचयूएफ | 0.15 | 00 |
| आश्रित | 0.19 | 00 |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










