Jharkhand Election 2024: पहले चरण में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, ST आरक्षित सीटों में भी दिखा जोश, 77 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Nov 2024 1:31 PM
Jharkhand Election 2024 voting
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा क्षेत्र में बीते दो चुनावों में हुए मतदान के आंकड़ों की तुलना करें तो साफ हो जाएगा कि इस बार वोटिंग में इजाफा हुआ है. महिलाओं ने भी मतदान को लेकर खूब जोश दिखाया है. पहले चरण की 43 सीटों का औसत मतदान 65.71 फीसदी रहा. जबकि एसटी सीट पर यह 77 फीसदी को भी पार कर गया.
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है. पहले चरण के चुनाव में महिलाओं ने खासा उत्साह दिखाया है. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और सामान्य के लिए आरक्षित सीटों में भी वोटिंग करने में महिलाओं का खासा जोश दिखा. जनरल सीटों में भी महिला मतदाताओं ने अधिक संख्या में वोट किया है. पहले चरण की 43 सीटों का औसत मतदान 65.71 फीसदी रहा. एसटी सीट पर यह 77 फीसदी को पार कर गया. इनमें आठ सीटों पर मतदान 70 फीसदी से अधिक रहा. एससी सीटों पर 61 से लेकर 70 फीसदी तक मतदान हुआ.
वोटिंग फीसदी में हुआ है इजाफा
झारखंड विधानसभा क्षेत्र में बीते दो सालों में हुए मतदान के आंकड़ों की तुलना से साफ है कि इस साल वोटिंग में इजाफा हुआ है. लोकतंत्र के महापर्व के लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें. ऐसे में झारखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र को देखें तो 2014 से 2024 तक मतदान में खासा बदलाव देखने को मिला है. एक नजर डालते हैं आंकड़ों पर.
विधानसभा क्षेत्र के वोटिंग के आंकड़े
हजारीबाग के विष्णुपुर में 2024 में 70.84 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं 2019 में यहां 63.5 फीसदी मतदान हुआ था. जबकि 2014 से लेकर 2024 वोटिंग टर्न आउट 3.77 फीसदी रहा. इसी तरह खूंटी में 2024 में 69.77 फीसदी वोटिंग हुई. 2019 में 63.4 फीसदी वोटिंग हुई थी. साल 2014 से 2024 तक यह आंकड़ा 6.67 फीसदी रहा. तमाड़ में 2019 और 2014 के चुनाव में 63 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 74.05 फीसदी पहुंच गया. खरसावां में भी वोटर्स का टर्नआउट देखने को मिला. 2014 में यहां 77 फीसदी मतदान हुआ था. 2019 में 73.9 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 79.11 फीसदी हो गया है.
पोटका विधानसभा क्षेत्र में भी 2024 में 2014 और 2019 से अधिक मतदान दर्ज किया गया है. 2014 में यहां 68.70 फीसदी और 2019 में 69.3 फीसदी मतदान हुआ था. जबकि 2024 में यह बढ़कर 73.30 फीसदी हो गया है. इसी तरह गुमला , सिसई, मांडर, तोरपा, बहरागोड़ा, बड़कागांव समेत कई जगहों की विधानसभा सीटों में हुए मतदान में दो से लेकर छह फीसदी तक की बढ़त 2024 में दर्ज की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










