Jharkhand Election 2024: राजमहल में गरजे हिमंता, अनंत ओझा के लिए मांगा वोट, दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने कसी कमर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Nov 2024 1:32 PM
Jharkhand Election 2024: राजमहल में गरजे हिमंता
Jharkhand Election 2024: हिमंता बिस्वा सरमा ने राजमहल के उधवा प्रखंड में एक चुनावी सभा की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अनंत ओझा के लिए वोट मांगा. हिमंता ने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए उसे आदिवासी विरोधी भी बताया.
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग हो गई है. अब राजनीतिक दल दूसरे चरण के लिए जोर लगा रहे हैं. इसी कड़ी में असम के सीएम और बीजेपी के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने साहिबगंज के उधवा में एक चुनावी सभा की. मंच से बोलते हुए हिमंता ने प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा की मौजूदा सरकार को आदिवासियों की चिंता नहीं है. हिमंता ने आरोप लगाया कि पाकुड़ में बीते दिन एक आदिवासी परिवार की घुसपैठियों ने खूब पिटाई की. लेकिन हेमंत सरकार ने हमलावर घुसपैठियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया.
कैसे सुरक्षित रहेगा आम आदमी!- हिमंता
सभा में हिमंता ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर सरकार का साथ नहीं मिला तो घुसपैठियों से आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा. उन्होंने कहा कि संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या घट रही है. 1951 की तुलना में आज आदिवासियों की संख्या काफी कम हो गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि हर पांच साल में मुसलमानों की संख्या कैसे बढ़ रही है? हिमंता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेएमएम सरकार घुसपैठियों को बसा रही है. सरकार को बस घुसपैठियों का वोट चाहिए .
बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगा वोट
हिमंता बिस्वा सरमा ने मंच से बीजेपी प्रत्याशी अनंत ओझा के लिए वोट मांगा. उन्होंने प्रदेश सरकार को हिन्दू विरोधी बताते हुए कहा कि झारखंड सरकार रामनवमी पर रोक लगाती है. उन्होंने लोगों से एक होने की अपील की. हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में सास-बहू के बीच झगड़ा लगा दिया है. सास का पेंशन बंद कर दिया गया है. बहू को मंईयां सम्मान योजना के तहत पैसा दिया जा रहा है.
मानिकचक गंगा पुल का होगा निर्माण
मंच से हिमंता बिस्वा सरमा ने बीजेपी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा (NDA) की सरकार बनी तो राजमहल से मानिकचक गंगा पुल का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा. साल में दो सिलेंडर फ्री मिलेगा. उन्होंने लोगों से अनंत ओझा को जिताने की अपील की.

समाज को नहीं बंटने देंगे- अनंत ओझा
वहीं मंच से भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने भी लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राजमहल में समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है. हम समाज को बंटने नहीं देंगे. चुनावी सभा के बाद हिमंता बिस्वा सरमा और बीजेपी प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने करीब 15 किलोमीटर तक उधवा से राधानगर तक रोड शो भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










