Jharkhand Election 2024: बाबूलाल मरांडी बोले, जा रही हेमंत सरकार, 51 से अधिक सीटों पर एनडीए की जीत

रांची के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य के साथ बाबूलाल मरांडी
Jharkhand Election 2024: झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में 51 से अधिक विधानसभा सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगा. यहां एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.
Jharkhand Election 2024: रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद गुरुवार को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा प्रभारियों से बात कर फीडबैक लिया. शुक्रवार को विस्तारकों और चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जा रही है. बीजेपी-एनडीए की सरकार आ रही है. मजबूत सरकार और विकसित झारखंड बनाने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है. 51 से अधिक सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगा. यहां एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.
पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले बाबूलाल मरांडी
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सुबह लगभग 11 बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की. इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले.
विस्तारकों और चुनाव प्रभारियों के साथ करेंगे बैठक
बाबूलाल मरांडी शाम में आवास पहुंचे और विधानसभा प्रभारियों से अलग-अलग बातचीत की. पार्टी के प्रदर्शन के संबंध में उनसे फीडबैक लिया. इस दौरान उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत की. शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव कार्य में लगे विस्तारकों और चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद शुक्रवार की शाम धनवार जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.
Also Read: झारखंड में वोटिंग खत्म होने के बाद क्या कर रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




