ePaper

झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति पर भाजपा ने उठाये सवाल, तो झामुमो ने किया पलटवार

Updated at : 05 Feb 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand dgp controversy bjp jmm faceoff

झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति पर शुरू हुआ विवाद. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand DGP Controversy: झारखंड के पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के 2 दिन बाद उनकी नियुक्ति विवादों में आ गयी,. भाजपा ने अनुराग गुप्ता की नियुक्ति रद्द करने और उनके कार्यकाल की सीबीआई जांच की मांग की, तो सत्तारूढ़ झामुमो ने भी पलटवार में देरी नहीं की.

विज्ञापन

Jharkhand DGP Controversy: झारखंड में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सवाल उठाये, तो सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी करारा पलटवार किया. झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के आरोप को खारिज करते हुए इसे झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में हार के बाद पार्टी की हताशा का संकेत बताया. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अनुराग गुप्ता की नियुक्ति का निर्णय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया की तरह ही मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया था. इसके बाद नियुक्ति की गयी.

झामुमो ने भाजपा की सीबीआई जांच की मांग को किया खारिज

झामुमो ने डीजीपी की नियुक्ति की सीबीआई जांच की भाजपा की मांग को भी खारिज कर दिया. कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद यह भाजपा की हताशा का संकेत है. झामुमो ने कहा कि अनुराग गुप्ता को डीजीपी नियुक्त करने का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में सामूहिक रूप से लिया गया था.

अनुराग गुप्ता को डीआईजी बनाने पर भाजपा को ऐतराज

इससे पहले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग गुप्ता को झारखंड का डीजीपी नियुक्त किये जाने के 2 दिन बाद भाजपा ने बुधवार को उनके खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की. झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने अनुराग गुप्ता को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले राज्य के डीजीपी पद से हटा दिया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड चुनाव से पहले आयोग ने हटाया था अनुराग गुप्ता को

बाबूलाल मरांडी ने पूछा कि जिस पुलिस महानिदेशक को चुनाव आयोग ने हटा दिया था, उसे फिर से डीजीपी बनाने की क्या मजूरी थी. उन्होंने अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की सीबीआई से जांच कराने की मांग की. उन्होंने अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना भी करार दिया है.

नवंबर 2024 में हेमंत सोरेन सरकार ने गुप्ता को बनाया डीजीपी

बता दें कि चुनाव के बाद नवंबर 2024 में हेमंत सोरेन नीत सत्तारूढ़ गठबंधन फिर से सत्ता में लौटी, तो अनुराग गुप्ता को अतिरिक्त डीजीपी नियुक्त कर दिया गया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत मौजूदा सरकार अपनी राजनीतिक साजिशों के लिए पुलिस प्रशासन का हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है.’

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी के डीजीपी पैनल लिस्ट में नहीं था अनुराग गुप्ता का नाम

मरांडी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि डीजीपी की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से अनुशंसित पैनल से होगी. फिर भी हेमंत सोरेन की सरकार ने यूपीएससी को दरकिनार कर अपनी मर्जी से अनुराग गुप्ता को डीजीपी नियुक्त कर दिया. यूपीएससी ने जिन लोगों के नामों की अनुशंसा की थी, उस लिस्ट में अनुराग गुप्ता का नाम नहीं था.

मरांडी का आरोप – विवादास्पद रहा है अनुराग गुप्ता का कार्यकाल

मरांडी ने आरोप लगाया कि गुप्ता का कार्यकाल विवादास्पद रहा है और वह चुनावी कदाचार में शामिल थे. गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सप्ताह की शुरुआत में एक अधिसूचना जारी की गयी थी, जिसमें कहा गया था, ‘अपराध जांच विभाग के महानिदेशक अनुराग गुप्ता को पुलिस महानिदेशक का प्रभार दिया गया है.’

अनुराग गुप्ता को हटाकर अजय कुमार को बनाया गया था डीजीपी

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटे बाद हेमंत सोरेन की सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया था. उन्हें पिछले चुनावों में ‘चुनाव-संबंधी कदाचार के इतिहास’ के कारण डीजीपी के पद से हटा दिया गया था. निर्वाचन आयोग ने पिछले साल 21 अक्टूबर को उनकी जगह 1989 बैच के झारखंड कैडर के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को डीजीपी नियुक्त किया था.

इसे भी पढ़ें

5 फरवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, देखें एक-एक जिले का रेट

पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटे संजय सेठ, रांची के सांसद संजय सेठ लांच करेंगे ई-लाईब्रेरी

देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहा झारखंड, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में बोले हेमंत सोरेन, देखें Video

झारखंड कांग्रेस के नेता अचानक क्यों गये दिल्ली? राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक में क्या होगा?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola