ePaper

Hockey: झारखंड ने तमिलनाडु को 11 गोल से हराया

Updated at : 01 Oct 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey: झारखंड ने तमिलनाडु को 11 गोल से हराया

मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही 14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को मेजबान झारखंड ने तमिलनाडु को 11-0 से पराजित किया.

विज्ञापन

14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक जीते खेल संवाददाता, रांची मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही 14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को मेजबान झारखंड ने तमिलनाडु को 11-0 से पराजित किया. अन्य मैचों में पंजाब ने आंध्रप्रदेश को 6-3 से हराया, जबकि अरुणाचल प्रदेश ने दादरा नगर हवेली को 3-0 से पराजित किया. महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 2-1 से और कर्नाटक ने हॉकी हिमाचल प्रदेश को 4-1 से हराया. इससे पहले हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन, ओलिंपियन अजीत लकड़ा, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया. मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुभद्रा प्रधान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola