Jharkhand News: रांची में सूरज महली की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, आश्वसन के बाद सड़क जाम हटा
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा निवासी सूरज महली की हत्या के विरोध ग्रामीणों ने कटहल मोड़ को जाम कर दिया. स्थानीय प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटा लिया. सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी.
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा निवासी सूरज महली की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया. कटहल मोड़ में शव रखकर लोग आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. जिस वजह से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि स्थानीय प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटा लिया.
Also Read: रांची के बरियातू के पास जमीन कारोबारी की हत्या के विरोध में उतरे ग्रामीण, किया सड़क जाम
ग्रामीणों के मुताबिक दलादली चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है. ग्रामीणों ने उस स्थान से जमावड़ा हटाने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगड़ी बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. तब जाकर मामला शांत हुआ.
Also Read: Jharkhand News: 13 साल बाद भी नहीं बन सका CUJ के लिए एप्रोच रोड
आपको बता दें कि सूरज महली की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को लद्दा नदी के किनारे फेंककर भाग गये. सूरज जमीन कारोबार से जुड़ा था. उसकी स्कूटी किसी दूसरे जगह से मिली थी. सूरज के माथे पर गहरा जख्म लगा हुआ था.
Also Read: रांची में दुकान के सामने गाड़ी खड़ी मिली तो संचालक से वसूला जायेगा जुर्माना
रिपोर्ट- संजय कुमार, रातू, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










