रांची में दुर्गा पूजा की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
रांची में दुर्गा पूजा की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

रांची के किशोरगंज इलाके में अपराधियों ने विक्की नामक एक व्यक्ति पर गोली चला दी. गोली उसके पेट में लगी है. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

रांची : राजधानी में दुर्गा पूजा की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, रांची के किशोरगंज इलाके में अपराधियों ने विक्की नामक एक व्यक्ति पर गोली चला दी. गोली उसके पेट में लगी है. ये घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों के प्रयास से युवक को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर फरार हो हो गये.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार विक्की नामक युवक दुर्गा पूजा का मेले देख कर अपने घर लौट रहा था. इस दौरान किशोरगंज चौक के पास तीन अपराधियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की. इसके बाद गोली चला दी. जो उसके पेट में जा लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके पर ही फरार हो गये. बताया जाता है कि पंकज सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 का रहने वाला है. स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

Also Read: झारखंड: डीजीपी के आदेश के बाद भी थम नहीं रहे अपराध, बेखौफ अपराधी रांची में वारदातों को दे रहे अंजाम

बताया जाता है कि वह बिट्टू सिंह का भाई है. जो पूर्व में गोलीबारी और रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है. इस वजह से ये आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश को लेकर विक्की पर गोली चलाई गयी है. जिस समय अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया उस वक्त पंडाल घूमने वालों की सड़क पर भीड़ लगी थी. फिलहाल पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं, सिटी एसपी ने कहा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जल्द से उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola