Jharkhand Coronavirus Update : हर दिन तेजी से बढ़ रहा है कोरोना से मरने वालों की संख्या, राज्य में 1 दिन में सर्वाधिक में 29 की मौत, 2844 नये संक्रमित

Updated at :14 Apr 2021 9:35 AM
विज्ञापन
Jharkhand Coronavirus Update : हर दिन तेजी से बढ़ रहा है कोरोना से मरने वालों की संख्या, राज्य में 1 दिन में सर्वाधिक में 29 की मौत, 2844 नये संक्रमित

वहीं नये संक्रमितों की बात करें, तो यह आंकड़ा भी बढ़ कर 2844 पहुंच गया है. यह इस वर्ष का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 20889 नया सैंपल लिये गये और 34155 की जांच हुई है और 8.32 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. राज्य में अबतक 6236075 लोगों के सैंपल लिये गये हैं और 6216693 सैंपल की जांच हुई है.

विज्ञापन

Coronavirus In Jharkhand Today Update, Ranchi Corona Cases Update रांची : कोरोना से एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मंगलवार को राज्य में 29 लोगों की जान कोरोना ने ले ली. इतनी मौत झारखंड में पहले कभी नहीं हुई है. इनमें जमशेदपुर व रांची में छह-छह, हजारीबाग में चार, रामगढ़ व सिमडेगा में तीन-तीन, बोकारो में दो, धनबाद में एक, गोड्डा में एक, जामताड़ा व खूंटी में एक-एक, व पश्चिम सिंहभूम में एक संक्रमित की मौत हुई है.

वहीं नये संक्रमितों की बात करें, तो यह आंकड़ा भी बढ़ कर 2844 पहुंच गया है. यह इस वर्ष का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 20889 नया सैंपल लिये गये और 34155 की जांच हुई है और 8.32 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. राज्य में अबतक 6236075 लोगों के सैंपल लिये गये हैं और 6216693 सैंपल की जांच हुई है.

इस समय बैकलॉग में 18070 है. वहीं अबतक 144594 संक्रमित मिले चुके हैं. इनमें 126178 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. जबकि 1261 लोगों की मौत हो चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 17155 है. मंगलवार को कुल 1003 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इसमें रांची की संख्या 429, जमशेदपुर से 158 निगेटिव है.

नये संक्रमित मिले

बोकारो से 84, चतरा से 84, देवघर से 45, धनबाद से 117, दुमका से 68, पूर्वी सिंहभूम से 434, गढ़वा से 31, गिरिडीह से 39, गोड्डा से 54, गुमला से 53, हजारीबाग से 209, जामताड़ा से 25, खूंटी से 41, कोडरमा से 90, लातेहार से 56, लोहरदगा से 42, पाकुड़ से 21, पलामू से 51, रामगढ़ से 91, रांची से 1049, साहिबगंज 49, सरायकेला से 18, सिमडेगा से 42 व पश्चिमी सिंहभूम से 51 संक्रमित मिले हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola