jharkhand coronavirus update : 230 नये संक्रमित मिले, तीन की मौत

झारखंड में गुरुवार को 18543 लोगों की कोरोना जांच की गयी और 230 नये संक्रमित मिले
रांची : गुरुवार को 18543 लोगों की कोरोना जांच की गयी और 230 नये संक्रमित मिले हैं. वहीं तीन मरीजों की मौत भी हो गयी है. इनमें बोकारो, धनबाद व जमशेदपुर से एक-एक मरीज की मौत हो गयी है. राज्य में अबतक 937 मरीजों की मौत हो गयी है. वहीं 106972 संक्रमित मिल चुके हैं और 103435 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 2600 है.
गुरुवार को कुल 230 में संक्रमितों में सर्वाधिक 66 संक्रमित रांची जिले से मिले हैं. रांची में 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं. रांची में इस समय 960 एक्टिव केस हैं. वहीं बोकारो से 30, चतरा से दो, देवघर से 10,धनबाद से 17, जमशेदपुर से 33, गढ़वा से 14, गिरिडीह से पांच, गुमला से पांच, हजारीबाग से दो, जामताड़ा व लातेहार से एक-एक,लोहरदगा से तीन, पलामू से 10, रामगढ़ से छह, साहिबंगज से एक, सरायकेला से आठ, सिमडेगा से तीन व प. सिंहभूम से 13नये संक्रमित मिले हैं.
गुरुवार को कुल 264 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इनमें बोकारो से 55, देवघर से 12, धनबाद से 34, जमशेदपुर से 51, गढ़वा से छह, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से सात, हजारीबाग से पांच, लातेहार से तीन, लोहरदगा से छह, पलामू से नौ, रामगढ़ से 10, रांची से 32, साहिबगंज से सात, सरायकेला से 16, सिमडेगा से एक व प. सिंहभूम से पांच संक्रमित स्वस्थ हुए हैं.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




