Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में 20 हजार के नीचे हुआ एक्टिव केस, 3291 नये मरीज आये सामने, जानें किस जिले से कितने

New Delhi: Passengers being tested for COVID-19 at a train station, amid rise in coronavirus cases, in New Delhi, Sunday April 11, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI04_11_2021_000140B)
राज्य में कोरोना के लक्षण वाले 199 मरीज सोमवार को मिले. वहीं 626 लोग ठीक हुए. 11 लोगों की मौत सोमवार को राजधानी में हुई. रांची से अधिक केस जमशेदपुर में मिले. वहां 258 नये पोजिटिव केस मिले, जबकि पांच लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गयी. 385 लोग ठीक होकर घर चले गये.
Jharkhand Corona Active Cases Update रांची : राज्य में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 20 हजार से नीचे आ गया है. राज्य में सोमवार की देर रात तक 17569 लोगों का कोरोना का इलाज चल रहा था. वहीं राज्य में नये संक्रमित की संख्या भी 1394 रही. 33 लोगों क मौत सोमवार को कोरोना के कारण हुई. जबकि, 48088 सैंपल की जांच सोमवार को हुई. 3291 मरीज ठीक हो गये. अब तक राज्य में 8148792 सैंपल की जांच हो गयी है. इसमें 331811 पोजिटिव केस मिले हैं. जबकि 309371 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं. राज्य का रिकवरी रेट 93.23 फीसदी हो गया. यह राष्ट्रीय औसत से करीब पांच फीसदी अधिक है.
राज्य में कोरोना के लक्षण वाले 199 मरीज सोमवार को मिले. वहीं 626 लोग ठीक हुए. 11 लोगों की मौत सोमवार को राजधानी में हुई. रांची से अधिक केस जमशेदपुर में मिले. वहां 258 नये पोजिटिव केस मिले, जबकि पांच लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गयी. 385 लोग ठीक होकर घर चले गये.
राज्य के कई जिलों में 10 से भी कम नये मरीज मिले. इसमें जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़ जिले हैं. चतरा, दुमका, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़, साहेबगंज व सरायकेला जिले में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई. चतरा में 29 नये मरीज मिले, लेकिन एक भी पुराने मरीज के ठीक होने की सूचना नहीं है.
बोकारो-58, चतरा-29, देवघर-65, धनबाद-103, दुमका-22, पूर्वी सिंहभूम-258, गढ़वा-49, गिरिडीह-62, गोड्डा-22, हजारीबाग-107, जामताड़ा-08, खूंटी-08, कोडरमा-34, लातेहार-12, लोहरदगा-44, पाकुड़-चार, पलामू-62, रामगढ़-16, रांची-199, साहेबगंज-15, सरायकेला-32, सिमडेगा-48, प सिंहभूम-93.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










