Jharkhand: रिम्स में मरने वाले कोरोना संदिग्ध की आ गयी Covid19 जांच रिपोर्ट...

jharkhand : coronavirus report of corona suspect died at rims is negative रांची : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के सरकारी अस्पताल RIMS में पिछले दिनों मरने वाले कोरोना संदिग्ध (Corona Suspect) के सैंपल की रिपोर्ट आ गयी है. उसके सैंपल में कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण नहीं पाये गये हैं. सोमवार (6 अप्रैल, 2020) को इसकी पुष्टि की गयी कि मृतक जानलेवा कोरोना वायरस का वाहक नहीं था.
रांची : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के सरकारी अस्पताल RIMS में पिछले दिनों मरने वाले कोरोना संदिग्ध (Corona Suspect) के सैंपल की रिपोर्ट आ गयी है. उसके सैंपल में कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण नहीं पाये गये हैं. सोमवार (6 अप्रैल, 2020) को इसकी पुष्टि की गयी कि मृतक जानलेवा कोरोना वायरस का वाहक नहीं था.
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Rajendra Institute of Medical Sciences) में दो दिन पहले यानी शनिवार (4 अप्रैल, 2020) को सुबह 5 बजे उसकी मृत्यु हो गयी थी. मृतक का नाम महावीर साहू था. उसकी मृत्यु के बाद उसके रक्त और स्वाब के नमूने लिये गये थे.
सोमवार को माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने उसके नमूनों की रिपोर्ट दे दी. इस रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्ट नहीं हुई. इसके बाद रांची प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली. हालांकि, इससे पहले सोमवार को ही रांची के हिंदपीढ़ी में एक महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि ने उसकी परेशानी बढ़ा दी थी.
मलयेशियाई महिला के संपर्क में आने वाली एक अधेड़ महिला के कोविड19 से संक्रमित होने की खबर के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है. कोरोना वायरस से संक्रमित महिला को रिम्स में भर्ती करा दिया गया है. उसके साथ क्षेत्र के 6 और लोगों को रिम्स भेजा गया है. सभी के रक्त और स्वाब की जांच करायी जायेगी.
उल्लेखनीय है कि मार्च में नयी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोग देश भर में पहुंचे थे. हिंदपीढ़ी की एक मस्जिद से मलयेशिया की युवती समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को निकाला गया था और खेलगांव स्थित आइसोलेशन सेंटर पहुंचाया गया था.
Also Read: Jharkhand Weather Alert : झारखंड में शुरू होने वाला है बारिश का दौर, आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
इन लोगों के सैंपल लेकर रिम्स भेजे गये, तो मलयेशियाई युवती में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके बाद उसे रिम्स शिफ्ट कर दिया गया, जहां अब भी उसका इलाज चल रहा है. युवती के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद प्रशासन ने बड़े पैमाने पर हिंदपीढ़ी इलाके में लोगों की स्क्रीनिंग करवायी. प्रशासन की मानें, तो करीब 35 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




