jharkhand coronavirus cases update : 17593 लोगों की जांच की गयी, 237 संक्रमित मिले

Updated at : 26 Nov 2020 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand coronavirus cases update : 17593 लोगों की जांच की गयी, 237 संक्रमित मिले

झारखंड में बुधवार को 17593 सैंपल की जांच हुई, इनमें से कुल 237 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन

रांची . झारखंड में बुधवार को 17593 सैंपल की जांच हुई है, इनमें से कुल 237 नये संक्रमित मिले हैं. इधर 316 संक्रमित लोग स्वस्थ भी हुए, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गयी. इनमें देवघर, हजारीबाग और प. सिंहभूम से एक-एक मरीज शामिल हैं. इस तरह अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 958 हो चुकी है. वहीं अब तक कुल 108158 संक्रमित मिले हैं तथा 105040 स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 2160 है.

बुधवार को रांची से सर्वाधिक 92 संक्रमित मिले हैं. वहीं जमशेदपुर से 38, बोकारो से 18, देवघर से 10, धनबाद से 14, दुमका से दो, गढ़वा व गिरिडीह से चार-चार, गोड्डा से तीन, गुमला से एक, हजारीबाग से छह, जामताड़ा से एक, खूंटी से छह, कोडरमा से एक, लातेहार से दो, लोहरदगा से चार, पाकुड़ से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से 12, साहिबगंज से चार, सरायकेला से दो, सिमडेगा से चार व प. सिंहभूम से पांच संक्रमित मिले हैं.

316 स्वस्थ हुए :बुधवार को 316 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इनमें बोकारो से 28, चतरा से सात, देवघर से छह, धनबाद से आठ, दुमका से पांच, जमशेदपुर से 33, गढ़वा से आठ, गिरिडीह से सात, गोड्डा से चार, गुमला व हजारीबाग से छह-छह, लोहरदगा से चार, पलामू से अाठ, रामगढ़ से 12, रांची से 161, साहिबगंज व सरायकेला से तीन-तीन, सिमडेगा से दो व प. सिंहभूम से पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola