jharkhand corona update : झारखंड में 206 नये कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत

Updated at : 03 Dec 2020 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand corona update : झारखंड में 206 नये कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत

झारखंड में बुधवार को 21114 सैंपल की जांच हुई और 0.95 प्रतिशत यानि कुल 206 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन

रांची : झारखंड में बुधवार को 21114 सैंपल की जांच हुई और 0.95 प्रतिशत यानि कुल 206 नये संक्रमित मिले हैं. इनमें रांची में सबसे अधिक 85 नये संक्रमित मिले हैं. रांची में दो कोरोना मरीजों की मौत भी हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अबतक 971 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं अबतक 109538 संक्रमित मिल चुके हैं.

इनमें 106660 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 1907 हैं. बुधवार को रांची से 85, बोकारो से 11, देवघर से आठ, धनबाद से 18, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम से 20, गढ़वा से दो, गिरीडीह व गुमला से पांच-पांच, हजारीबाग से दो, खूंटी से तीन, कोडरमा व लोहरदगा से चार-चार, पाकुड़ से दो, पलामू से छह, रामगढ़ से आठ, साहिबगंज से , सरायकेला से छह, सिमडेगा से आठ, पश्चिमी सिंहभूम से छह नये संक्रमित मिले हैं.

262 की रिपोर्ट निगेटिव :

बुधवार को 262 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इनमें बोकारो से 20, देवघर से पांच, धनबाद से 20, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 18,गिरिडीह व गढ़वा से पांच-पांच, गोड्डा से दो, गुमला से 18, हजारीबाग से आठ, जामताड़ा से 14, लातेहार से एक,पलामू से 10, रामगढ़ से सात, रांची से 98, सरायकेला से आठ, सिमडेगा से दो व प. सिंहभूम से छह संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola