झारखंड कांग्रेस के नेता मदन मोहन शर्मा को CBI कोर्ट का समन, आज होनी है पेशी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Jun 2024 10:50 AM

विज्ञापन

झारखंड कांग्रेस के महामंत्री मदन मोहन शर्मा को सीबीआई कोर्ट ने समन भेजा है. उन्हें सोमवार को विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के समक्ष बतौर गवाह हाजिर होना है.

विज्ञापन

रांची : राज्यसभा चनाव 2010 में हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में झारखंड कांग्रेस के नेता व प्रदेश महामंत्री मदन मोहन शर्मा को सीबीआइ की विशेष अदालत ने समन भेजा है. उन्हें सोमवार को सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के समक्ष बतौर गवाह हाजिर होना है. जहां उन्हें इस केस संबंधित सबूत भी उपलब्ध कराना होगा. इस कांग्रेस नेता से वर्ष 2010 में हुए राज्यसभा चुनाव में नोट के बदले वोट मामले में कई तथ्यों पर पूछताछ होगी. समन को इग्नोर करने की या हाजिर होने से इनकार करने पर वारंट जारी करने की चेतावनी दी गयी है. कोर्ट ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया था.

कांग्रेस और झामुमो के कई नेताओं से हो चुकी है पूछताछ

राज्यसभा चुनाव में उद्योगपति केडी सिंह झामुमो के समर्थन के बाद चुनाव में खड़े हुए थे. इस मामले में सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2013 में पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. मामले में तत्कालीन कांग्रेस और झामुमो के कई विधायकों से पूछताछ हुई थी. तत्कालीन महगामा के विधायक राजेश रंजन और बड़कागांव के विधायक योगेंद्र साव से सीबीआइ ने पूछताछ की थी. साल 2010 के राज्यसभा चुनाव में विधायक वोट के लिए पैसे तक की डिमांड करते हुए कैमरे में कैद हुए थे.

सीबीआई विशेष कोर्ट खारिज कर चुकी है डिस्चार्ज पिटीशन

वहीं बरही के वर्तमान विधायक उमाशंकर अकेला से भी पूछताछ हुई थी. इन विधायकों ने तब सीबीआई के विशेष कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सीबीआइ के आरोप पत्र में जिन विधायकों का नाम है, उनमें दो विधायकों का निधन भी हो चुका है. इस मामले में धीरज साहू का भी एक ऑडियो-वीडियो सामने आया था. कांग्रेस नेता मदन शर्मा की श्री धीरज से नजदीकी रही है.

Also Read: NEET Paper Leak: केंद्र पर हमलावर हुई झारखंड कांग्रेस, कहा- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही NDA सरकार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola