ePaper

सीएम हेमंत सोरेन को MP जोबा माझी और DGP अनुराग गुप्ता समेत इन्होंने दी बधाई, दिनभर लगा रहा तांता

Updated at : 29 Nov 2024 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
रांची के सीएम हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते आम और खास

रांची के सीएम हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते आम और खास

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से हेमंत सोरेन को लगातार बधाई मिल रही है. आम से लेकर खास लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. सांसद जोबा माझी और डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत अन्य ने शुक्रवार को रांची के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन

रांची: चौथी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन को बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है. शुक्रवार को सांसद जोबा माझी और विधायक प्रदीप यादव समेत कई विधायकों ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में उनसे मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. राज्य के नए डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों ने भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. 28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

सांसद जोबा माझी समेत इन्होंने दी बधाई


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद जोबा माझी, विधायक प्रदीप यादव, विधायक लुईस मरांडी, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी एवं विधायक जगत माझी ने मुलाकात की. उन्हें झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया.

भवनाथपुर विधायक ने दी बधाई


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव एवं उनके परिजनों ने मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को बधाई दी.

मुख्यमंत्री से डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत इन्होंने की मुलाकात


सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड के नए डीजीपी अनुराग गुप्ता, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की.

विभिन्न जिलों से बधाई देने पहुंचे लोग


सुबह से ही झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देने पहुंचे. दिनभर बधाई देनेवाले लोगों का तांता लगा रहा. इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे. मुख्यमंत्री सभी लोगों से मिले और प्यार, आशीर्वाद एवं समर्थन के लिए आभार जताया.

Also Read: अमित शाह ने झारखंड के निमियाघाट थाने को ही क्यों दिया ये खास अवार्ड?

Also Read: Hemant Soren Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन कैबिनेट का कब होगा विस्तार, क्या बोले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola