अमित शाह ने झारखंड के निमियाघाट थाने को ही क्यों दिया ये खास अवार्ड?

Updated:
विज्ञापन

निमियाघाट थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह को अवार्ड देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सर्वश्रष्ठ तीन थानों में शामिल गिरिडीह के निमियाघाट थाने के थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया. ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कन्वेंशन सेंटर (लोकसेवा भवन) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

विज्ञापन

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कन्वेंशन सेंटर (लोकसेवा भवन) में आयोजित कार्यक्रम में देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में शामिल झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाने के थाना प्रभारी को सम्मानित किया. तत्कालीन थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया. हर वर्ष यह सम्मान गृह मंत्रालय की ओर से देश के सर्वश्रेष्ठ थानों को दिया जाता है.

विज्ञापन

निमियाघाट थाने का ही चयन क्यों?

आम जनता से पुलिस का व्यवहार, थाने की साफ-सफाई, शिकायतकर्ताओं के लिए सुविधाएं, पुलिसकर्मियों के लिए फिटनेस की सुविधाएं, दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा, सीसीटीवी और फायर सेफ्टी की व्यवस्था समेत अन्य मानकों पर खरा उतरने के कारण निमियाघाट थाने को यह अवार्ड दिया गया.

देश के सर्वश्रेष्ठ थानों को मिलता है हर वर्ष अवार्ड

हर वर्ष यह अवार्ड गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा मानकों के आधार पर देश के सर्वश्रेष्ठ थानों को दिया जाता है. इसी आधार पर इस बार झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाने को देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है.

Also Read: देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में झारखंड का निमियाघाट, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सम्मानित

Also Read: Hemant Soren Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन कैबिनेट का कब होगा विस्तार, क्या बोले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर?

Also Read: झारखंड को एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी, रांची में कब से होगा आयोजन?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola