झारखंड की इन विधानसभा सीटों पर महिला का महिला से है मुकाबला

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी हैं, जहां महिला उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला होने जा रहा है. कौन-सी हैं वो सीटें, यहां पढ़ें.
Table of Contents
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कुछ ऐसी सीटें हैं, जहां प्रमुख पार्टियों ने महिलाओं को टिकट दिया है. इन सीटों पर महिलाओं के बीच ही मुख्य मुकाबला है. एक सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार का आजसू से मुकाबला है. एक सीट पर झामुमो प्रत्याशी का भाजपा से है, तो एक सीट पर झामुमो प्रत्याशी की भिड़ंत आजसू की प्रत्याशी से है. एक सीट पर कांग्रेस और बीजेपी की उम्मीदवार आमने-सामने हैं.
4 सीट पर गठबंधन की महिला उम्मीदवारों में है मुकाबला
झारखंड की उन 4 विधानसभा सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन की महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रहीं हैं. रामगढ़, गांडेय, डुमरी और झरिया विधानसभा सीटें हैं, जहां महिला उम्मीदवार का मुकाबला महिला से है. ये चारों सामान्य सीटें हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार इन सीटों पर चुनाव लड़ रहीं हैं.
रामगढ़ में ममता देवी से सुनीता चौधरी की टक्कर
रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक ममता देवी को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है. उनके खिलाफ आजसू ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी और रामगढ़ की वर्तमान विधायक सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा है. इस बार ममता देवी और सुनीता चौधरी के बीच मुकाबला है. 2019 के चुनाव में चंद्रप्रकाश चौधरी से ममता देवी की टक्कर हुई थी. ममता देवी जीतीं थीं.
कल्पना सोरेन को गांडेय में चुनौती दे रहीं मुनिया देवी
झामुमो नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का मुकाबला भी इस बार एक महिला उम्मीदवार से ही है. गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर कल्पना सोरेन के विरुद्ध भाजपा ने मुनिया देवी को प्रत्याशी बनाया है. दोनों महिलाओं के बीच रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है. कल्पना सोरेन इसी साल उपचुनाव जीतकर गांडेय की विधायक बनीं थीं. वह झामुमो की स्टार प्रचारक भी हैं.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
डुमरी में बेबी देवी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहीं यशोदा देवी
डुमरी विधानसभा सीट पर बेबी देवी के खिलाफ यशोदा देवी चुनाव लड़ रहीं हैं. बेबी देवी को झामुमो ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वह झारखंड सरकार में मद्य निषेध मंत्री भी हैं. उनके पति जगरनाथ महतो झारखंड के कद्दावर नेता रहे. उनके निधन के बाद बेबी देवी राजनीति में आईं. उपचुनाव जीतने के बाद उन्हें हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री बनाया गया. बेबी देवी के खिलाफ सुदेश महतो की पार्टी आजसू ने यशोदा देवी को उम्मीदवार बनाया है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रमुख जयराम महतो इस सीट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं.
झरिया में सिंह मैनसन की 2 बहुएं हैं आमने-सामने
झारखंड की एक और सीट पर 2 महिलाओं में मुकाबला हो रहा है. वह सीट है- झरिया. इस विधानसभा सीट पर देवरानी-जेठानी की जंग है. एक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं, तो दूसरी भाजपा के टिकट पर. झरिया में कांग्रेस ने वर्तमान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो भाजपा ने रागिनी सिंह को टिकट दिया है. दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है.
Also Read
कल्पना सोरेन के गढ़ में गरजे अमित शाह- गांडेय में मुनिया देवी को जिता दो, झारखंड में सरकार बदल जाएगी
ADR Report: झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में 148 दागी, 127 करोड़पति लड़ रहे चुनाव
ये हैं लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, जंगल, पहाड़ और नदी पार करके वोट करने वालों के जज्बे को सलाम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




