ePaper

ADR Report: झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में 148 दागी, 127 करोड़पति लड़ रहे चुनाव

Updated at : 14 Nov 2024 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
adr report jharkhand chunav

ADR Report|Jharkhand Chunav

ADR Report: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 148 दागी छवि के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. 127 करोड़पति भी चुनाव के मैदान में हैं.

विज्ञापन

ADR Report|Jharkhand Assembly Election 2024|झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 148 दागी (आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे) और 127 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

528 में 522 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का एडीआर ने किया विश्लेषण

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने 528 में से 522 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण करने के बाद पाया कि 148 दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इन उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को खुद बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं. इनमें से 122 (23 प्रतिशत) के विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं.

भाजपा के 14, झामुमो और कांग्रेस के 5-5 उम्मीदवारों हैं दागी

दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 32 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिए हैं. उसके 14 यानी 44 प्रतिशत उम्मीदवार दागदार हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 24 में से 8 (33 प्रतिशत), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 20 में से 5 (25 प्रतिशत), कांग्रेस के 12 में से 5 (42 प्रतिशत), आजसू पार्टी के 6 में से 4 (67 प्रतिशत) और राष्ट्रीय जनता दल के दोनों उम्मीदवार (100 प्रतिशत) ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं.

RJD के 100%, AJSU के 67% प्रत्याशियों पर गंभीर क्रिमिनल केस

अब बात गंभीर आपराधिक मामलों की. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 2 (100 फीसदी) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. भाजपा के 32 में से 12 (38 प्रतिशत) प्रत्याशियों ने कहा है कि उनके विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं. बसपा के 24 में से 5 (21 प्रतिशत), झामुमो के 20 में से 5 (25 प्रतिशत), कांग्रेस के 12 में 4 (33 प्रतिशत) और आजसू पार्टी के 6 में से 4 (67 प्रतिशत) गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोपी भी लड़ रहे हैं चुनाव

झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले आपराधिक मामलों का सामना कर रहे 148 में से 12 उम्मीदवारों ने कहा है कि उनके खिलाफ महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े मामले दर्ज हैं. इन एक दर्जन उम्मीदवारों में एक के खिलाफ बलात्कार (आईपीसी-376) का केस चल रहा है. 3 उम्मीदवारों पर हत्या (आईपीसी-302) से जुड़े मुकदमे लंबित हैं. 34 उम्मीदवारों ने कहा है कि उनके खिलाफ हत्या का प्रयास (आईपीसी की धारा 307 और बीएनएस 109) से संबंधित केस दर्ज हैं.

किसको कहते हैं गंभीर आपराधिक मामले

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव आयोग को शपथ पत्र देकर यह बताना होता है कि उनके खिलाफ कौन-कौन से मुकदमे दर्ज हैं. उन पर दर्ज मुकदमों में लगी धारा के आधार पर तय होता है कि उनका अपराध सामान्य है या गंभीर. गंभीर आपराधिक मामलों के लिए निम्न 8 मापदंड तय किए गए हैं :-
1. 5 साल या उससे अधिक सजा का प्रावधान हो.
2. गैरजमानती अपराध
3. चुनाव से संबंधित अपराध
4. सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने से संबंधित अपराध
5. हमला, हत्या, अपहरण, बलात्कार से संबंधित अपराध
6. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में उल्लेखित अपराध (धारा 8)
7. भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम कानून के तहत अपराध
8. महिलाओं और बच्चों के ऊपर अत्याचार से संबंधित अपराध

झारखंड चुनाव : दूसरे चरण में सबसे ज्यादा उम्मीदवार कहां लड़ रहे हैं चुनाव?

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 24 उम्मीदवार गिरिडीह जिले की धनवार विधानसभा सीट पर ताल ठोंक रहे हैं. सबसे कम 7 उम्मीदवार बाबानगरी देवघर (एससी) सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

Also Read

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पहले चरण की 43 में से 29 सीटें संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र घोषित

झारखंड की 37 सीटों पर JMM का BJP से सीधा मुकाबला, 6 पर AJSU और 1 पर JDU से फाइट

आखिरी चुनाव लड़ रहे सीपी सिंह पहली बार कैसे बने थे रांची के विधायक, जानें पूरी कहानी

302 करोड़ के कर्ज में डूबा उम्मीदवार भी लड़ रहा झारखंड विधानसभा का चुनाव, जानें कहां से है प्रत्याशी

करोड़पति उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ रहे 7,000 और 15,000 रुपए के मालिक

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola