ePaper

झारखंड विधानसभा में पेश की जाएगी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, तीन मार्च को पेश होगा बजट

Updated at : 27 Feb 2025 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Vidhan Sabha

झारखंड विधानसभा

Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा में 28 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगे. तीन मार्च को बजट पेश किया जाएगा.

विज्ञापन

Jharkhand Budget Session: रांची-झारखंड का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 28 फरवरी को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगे. सर्वेक्षण रिपोर्ट से राज्य की आर्थिक सेहत का पता चलेगा. झारखंड के लोगों की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलेगी.

तीन मार्च को पेश होगा बजट


आर्थिक विकास में झारखंड कितना आगे बढ़ पाया, इसकी जानकारी रिपोर्ट में होगी. इसके साथ हेमंत सोरेन सरकार की योजनाओं का कितना लाभ राज्य को मिला, इसका लेखा-जोखा रिपोर्ट में होगा. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद तीन मार्च को राज्य सरकार बजट प्रस्तुत करेगी.

हेमंत सोरेन-पार्ट टू का पहला बजट


तीन मार्च को झारखंड सरकार बजट पेश करेगी. हेमंत सोरेन-पार्ट टू का यह पहला बजट होगा. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बजट पेश करेंगे. बजट को लेकर लोगों की कई उम्मीदें है. वहीं सरकार का वित्तीय कौशल भी देखा जायेगा. मंईयां सम्मान योजना को लेकर सरकार ने फोकस किया है. बजट की बड़ी राशि इस योजना पर खर्च की जानेवाली है. सरकार के अलग-अलग विभागों की अपनी मांगें और योजना है. राज्य सरकार के समक्ष संसाधन बढ़ाने की चुनौती है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक क्षेत्रों के उत्थान के लिए बजट होगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola