Live Updates

Jharkhand Breaking News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलों के उपायुक्तों के साथ की वर्चुअल बैठक

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

जमीन व नौकरी की लालच में बेटे ने रची थी पिता की हत्या की साजिश

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा प्रखंड अंतर्गत मतकमा गांव निवासी सीसीएलकर्मी रामजी मुंडा पर गुरुवार की शाम हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हमले की साजिश रामजी के बड़े पुत्र अमित कुमार मुंडा ने रची थी. जमीन और अनुकंपा के आधार पर पिता की जगह नौकरी की लालच में उसने अपने ही पिता पर गोली चलवाई थी. उसने पिता की हत्या के लिए उसने शूटरों को चार लाख रुपए की सुपारी दी थी.

राजा मेदिनी राय की याद में लगने वाला पलामू किला जतरा मेला शुरू

पलामू प्रमंडल के प्रतापी राजा मेदिनी राय की याद में प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के पारन के दिन सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया गांव में दो दिवसीय पलामू किला मेला की शुरुआत सोमवार से हो गई. मेले का उद्घाटन मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह चेरो करेंगे. मेले में पलामू प्रमंडल के अलावा अन्य कई जिलों के सैलानी औरंगा नदी तट पर राजा मेदिनी राय तथा उनके वंशजों के द्वारा बनाए गये किले का दीदार करते हैं. मेला में सैलानियों के आकर्षण को लेकर झूला, नृत्य-संगीत के अलावा अन्य कई प्रकार की व्यवस्था कराई गई है. गांव के बईगा के माध्यम से चेडी पूजा की गयी जिसमें कमेटी समेत कई लोगों ने भाग लिया.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलों के उपायुक्तों के साथ की वर्चुअल बैठक

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. उन्होंने सभी निर्वाचन पदाधिकारियों से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित अब तक की प्रगति की समीक्षा की. बचे हुए कार्यों को समय पर समाप्त करने के लिए जरूरी निर्देश दिए.

खूंटी में महिला की गला रेतकर हत्या

खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कटुई गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सुंदर मनी (47) के रूप में हुई है. पुलिस ने सोमवार को गांव के ही सुकन बुरू पहाड़ के समीप से उसका शव बरामद बरामद किया. मारंगहादा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला 18 नवंबर से ही लापता थी. सोमवार को शव मिलने की सूचना मिली. पुलिस हत्या के कारण और अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है. उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक बोकारो पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अचानक हवाई मार्ग से बोकारो पहुंचे. बोकारो एयरपोर्ट पर डीसी और एसपी ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और दोनों पुत्र भी बोकारो आए हैं. मुख्यमंत्री की पत्नी का स्वागत ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज ने किया. मुख्यमंत्री को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित दंत चिकित्सक डॉक्टर एके सिन्हा के यहां सड़क मार्ग से गए. इसे मुख्यमंत्री का निजी दौरा बताया जा रहा है.

खूंटी में सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटा जख्मी

खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मां की मृत्यु हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. बोहंडा पंचायत अंतर्गत रोकाब गांव निवासी गांगी पूर्ति (69) और उसका बेटा सूरज पूर्ति दोपहिया वाहन पर सवार होकर मुखिया गए थे. लौटने के क्रम में बिरबांकी-मुरहू रोड में कटुई गांव के पास वाहन के सामने अचानक बकरी आ गई. वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दोनों घायलों को कल्याण अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने गांगी पूर्ति को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक इलाज कर सूरज पूर्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. गांगी पूर्ति के शव का सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola