झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज सरकार को इस मुद्दे पर घेरेगी भाजपा, बैठक में बनी रणनीति

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Jul 2024 8:59 AM

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि आदिवासियों की हितैषी बताने वाली गठबंधन सरकार ने आदिवासियों को लूटा और लुटवाया.

विज्ञापन

रांची : भाजपा विधायक दल की बैठक में रविवार को सरकार को घेरने की रणनीति बनायी गयी. भाजपा सदन में सरकार से पांच साल के कार्यों का जवाब मांगेगी. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने कहा कि यह चालू विधानसभा का अंतिम व विदाई सत्र है. पूरे पांच वर्षों तक राज्य की गठबंधन सरकार ने जनता को ठगा है. केवल वादा खिलाफी की है. न नौकरी दिया न बेरोजगारी भत्ता दिया. न नियोजन नीति बनायी न 1932 की स्थानीय नीति ही तय किया. उन्होंने कहा कि आज सरकारी कर्मचारी, अनुबंध कर्मी, पारा शिक्षक सभी आंदोलन कर रहे हैं.

गठबंधन सरकार ने आदिवासियों को लूटा

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि आदिवासियों की हितैषी बताने वाली गठबंधन सरकार ने आदिवासियों को लूटा और लुटवाया. अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे आदिवासियों पर लाठियां बरसायीं. उन्होंने कहा कि युवाओं कि नौकरी के नाम पर जेपीएससी, एसएससी की नियुक्तियां बेची गयीं. कहा कि आज संताल परगना मिनी बांग्लादेश बन गया है. 1951 से 2011 की जनगणना के आंकड़े बताते है कि मुस्लिम घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ती गयी और आदिवासियों की आबादी घटती गयी.

झारखंड में विधि व्यवस्था धवस्त

अमर बाउरी ने आगे कहा कि सरकार इसके उत्तर से भाग रही. तुष्टिकरण और वोट बैंक के कारण सरकार जवाब नहीं दे रही. न्यायालय को भी दिग्भ्रमित कर रही. उन्होंने कहा एक तरफ विधि व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार रातों रात डीजीपी बदल रही. कहा कि राज्य सरकार डंडे और पुलिस के बल भाजपा की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन सरकार में इतनी ताकत नहीं कि वह ऐसा कर सके. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बतायें कि उन्होंने आदिवासियों केलिए पांच वर्षों में क्या किया?

अमर बाउरी ने पूछा- हेमंत सरकार ने आदिवासियों पर क्यों किया लाठीचार्ज

बतायें कि सिदो-कान्हो की धरती पर एसपीटी कानून के रहते इतने कब्रिस्तान कैसे बने? पाकुड़ में आदिवासियों पर लाठीचार्ज क्यों किया? उन्होंने कहा कि इन ज्वलंत मुद्दों पर सरकार माफी मांगे. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की.बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, बिरंची नारायण, अनंत ओझा, रामचंद्र चंद्रवंशी, नीरा यादव, नवीन जायसवाल, राज सिन्हा, कोचे मुंडा, केदार हाजरा, अपर्णा सेन गुप्ता, नारायण दास, किशुन दास, शशि भूषण मेहता, पुष्पा देवी शामिल हुए.

Also Read: Jharkhand Assembly Monsoon Session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से होगा शुरू, छह कार्यदिवस होंगे

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola