ePaper

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस कल, जावेद अली व कुमार सत्यम समेत ये कलाकार आएंगे रांची

Updated at : 21 Nov 2023 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस कल, जावेद अली व कुमार सत्यम समेत ये कलाकार आएंगे रांची

मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है. इन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. इन्हें मुख्यमंत्री के हाथों 51 हजार रुपये प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को है. दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर विधानसभा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. 23 नवंबर को शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों के लोक गायन और संगीत से होगी. कार्यक्रम में सिंगर जावेद अली लोगों को अपने गीतों पर झुमायेंगे. वहीं गजल गायक कुमार सत्यम के गजलों का लोग लुत्फ उठायेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम हास्य कलाकार रविंद्र जॉनी के व्यंग के तीर भी चलेंगे. 22 नवंबर को स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन समेत मंत्री व सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायक मौजूद रहें. इस साल मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है. इन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. इन्हें मुख्यमंत्री के हाथों 51 हजार रुपये प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा. रामचंद्र सिंह कांग्रेस विधायक है. वे मनिका विधानसभा से तीसरी बार विधायक चुने गये हैं. समारोह में उत्कृष्ट विधायक के साथ छह कर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा.

Also Read: झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के दिन कौन कौन होंगे सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर

इन कर्मियों को 21 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया जायेगा. सम्मानित होनेवाले कर्मियों में संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्रा, अवर सचिव विष्णु पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी निलेश कुमार सिंह और नियाज अहमद, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव और अनुसेवक माइकल लकड़ा हैं. समारोह में नक्सली घटनाओं में मारे गये राज्य के शहीद जवानों के परिजनों, 10 वीं व 12 वीं के टॉपर, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और चंद्रयान मिशन से जुड़े झारखंड के वैज्ञानिकों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola