झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस आज, रामचंद्र सिंह को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार, ये भी होंगे सम्मानित

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस आज बुधवार (22 नवंबर) को है. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी संबोधित करेंगे.
रांची: झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ पर बुधवार को समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. कार्यक्रम दिन के 11 बजे विधानसभा परिसर में आयोजित किया जायेगा. समारोह में कांग्रेस से मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को बिरसा मुंडा स्मृति उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया जायेगा. 23 नवंबर की शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पार्श्व गायक जावेद अली, गजल गायक कुमार सत्यम और हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी लोगों का मनोरंजन करेंगे. आपको बता दें कि हर वर्ष 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाता है.
इन्हें किया जायेगा सम्मानित
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में देश की सीमा व नक्सल अभियान में शहीद होनेवाले सेना के जवानों व पुलिसकर्मियों के परिजनों, राज्य के खिलाड़ियों, 10वीं व 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों, सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित लोगों व चंद्रयान-3 के मिशन में शामिल झारखंडी वैज्ञानिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा.
Also Read: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह चुने गए उत्कृष्ट विधायक, झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित
23 नवंबर को होंगे सांस्कृतिक
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी संबोधित करेंगे. स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 23 नवंबर की शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पार्श्व गायक जावेद अली, गजल गायक कुमार सत्यम और हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी लोगों का मनोरंजन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




