ePaper

Jharkhand Congress Candidate list 2024: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें List

Updated at : 22 Oct 2024 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Congress Candidate List

Jharkhand Congress Candidate List

Jharkhand Congress Candidate list : कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की.

विज्ञापन

Jharkhand Election Congress Candidate list: कांग्रेस की सूची में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार और कुछ अन्य मंत्रियों के नाम हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के कुछ घंटों के बाद यह सूची जारी की गई. उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है.

अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट

कांग्रेस ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कुमार जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को उनके वर्तमान क्षेत्र जामताड़ा से फिर से मैदान में उतारा गया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है.

दीपिका पांडेय सिंह को महगामा से टिकट

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को महगामा से एक फिर उम्मीदवार बनाया गया है। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं. कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच ये उम्मीदवार घोषित किए हैं. कांग्रेस ने सोमवार रात कहा कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा.

सीट का नामउम्मीदवार
जामताड़ाडॉ इरफान अंसारी
जरमुण्डीबादल पत्रलेख
पोड़ैयाहाटप्रदीप यादव
महगामादीपिका पांडे सिंह
बड़कागांवअंबा प्रसाद साहू
रामगढ़ममता देवी
हजारीबागमुन्ना सिंह
मांडूजय प्रकाश पटेल
बेरमोकुमार जय मंगल
झरियापूर्णिमा नीरज सिंह
बाघमाराजलेश्वर महतो
जमशेदपुर पूर्वडॉ अजय कुमार
जमशेदपुर पश्चिमबन्ना गुप्ता
जगन्नाथपुर (एसटी)सोना राम सिंकु
खिजरी (एसटी)राजेश कच्छप
हटियाअजय नाथ शाहदेव
मांडर (एसटी)शिल्पी नेहा तिर्की
सिमडेगा (एसटी)भूषण बाड़ा
कोलेबिरा (एसटी)नमन विक्सल कोंगाड़ी
लोहरदगा (एसटी)डॉ रामेश्वर उरांव
मनिका (एसटी)रामचंद्र सिंह

कांग्रेस-झामुमो 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने गत शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीट पर घटक के अन्य सहयोगी लड़ेंगे. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस घोषणा पर नाराजगी जताते हुए रविवार को कहा था कि 12 से कम सीट उसे स्वीकार्य नहीं होंगी और अगर अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, तो उस स्थिति में भी वह ‘इंडिया’ गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगा. झामुमो, कांग्रेस और राजद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) शामिल हैं. झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

Also Read : BJP में मचा बवंडर, कई पूर्व विधायकों ने थामा झामुमो का दामन, आज जारी हो सकती है पहली सूची

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola