ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव अभियान के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, जानें किस नेता को मिली कौन सा प्रमंडल की जिम्मेवारी

Updated at : 05 Oct 2024 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव अभियान के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, जानें किस नेता को मिली कौन सा प्रमंडल की जिम्मेवारी

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सारी ताकतें झोंक दी है. गांधी जयंती से पार्टी ने अपनी चुनावी अभियान की शुरूआत की है. हर प्रमंडल के लिए अलग अलग नेताओं को जिम्मेवारी दी गयी है.

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस पार्टी ने चुनावी अभियान में अपनी ताकत झोंकी है. दो अक्तूबर, गांधी जयंती से कांग्रेस ने चुनावी अभियान की शुरुआत की है. इसके लिए प्रमंडलवार नेताओं को जिम्मेवारी दी गयी है. पांच प्रमंडल के लिए छह टीमें बनायी गयी हैं. चार अक्तूबर को सभी पांचों प्रमंडल में प्रदेश के नेता अभियान में उतर गये हैं. पांचों प्रमंडल में प्रदेश के नेता अभियान में उतर गये हैं. अभियान समिति के अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वहीं, प्रदेश के नेता जनसंवाद कर रहे हैं.

केशव महतो कमलेश ने संभाला बागडोर

प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि पहले चरण में कोल्हान प्रमंडल के लिए खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बागडोर संभाले हुए हैं. पलामू प्रमंडल के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए सुबोधकांत सहाय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, दक्षिणी छोटानागपुर के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु और संताल परगना के लिए सांसद सुखदेव भगत को जिम्मा दिया गया है.

आज इन इलाकों में चलाया जाएगा अभियान

चार अक्तूबर को बोकारो, रामगढ़, मनिका, रांची जिला के कांके और हटिया विधानसभा में चुनावी अभियान चलाया गया. पांच अक्तूबर को चाईबासा, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, सिमडेगा, कोलेबिरा, डालटनगंज में अभियान चलाया जायेगा. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बलमुचु राजधानी के आसपास के इलाके में लोगों के बीच पहुंचे. उन्होंने कहा कि झारखंड में डेढ़ दशक से ज्यादा सत्तासीन रहने के दौरान भाजपा ने इस राज्य को खोखला कर दिया. झारखंड के जल, जंगल और जमीन को पूंजीपतियों के हवाले कर यहां के संसाधनों को लूटने का काम किया. हमारी महागठबंधन की सरकार ने राज्य की बेटियों को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना लाया. प्रदेश के नेता अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को जोड़ रहे हैं.

चुनाव अभियान में तेजी लाने का दिया निर्देश

कांग्रेस ने विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति की है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रखंड अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर बूथ कमेटी को मजबूत करें और जन संवाद को सफल बनायें. चुनावी अभियान में तेजी लाने को कहा गया. कांग्रेस ने पाकुड़ में एनुल हक, जामताड़ा में मनोज कुमार, जरमुंडी में मुन्नम संजय, पोड़ैयाहाट में अशोक वर्मा, महगामा में श्यामल किशोर सिंह, बरही में मनोज सहाय पिंकू, बड़कागांव में आभा सिन्हा, हजारीबाग में राजेश गुप्ता छोटू, रामगढ़ में नरेश वर्मा,मांडू में विजय यादव, सिमरिया में आबिद अंसारी, बगोदर में शशि मोहन सिंह, जमुआ में मृत्युंजय शर्मा, बेरमो में वैभव सिन्हा, बोकारो में परविंदर सिंह,धनबाद में महेंद्र मिश्रा, झरिया में प्रीतम रवानी, बाघमारा में चितरंजन चौधरी, जमशेदपुर ईस्ट में अमरिंदर सिंह, जमशेदपुर वेस्ट में शशि भूषण राय, जगन्नाथपुर में विजय खान, खिजरी में शिवकुमार भगत, जमील अख्तर, हटिया में निजाम अंसारी, कांके में अखिलेश यादव, मांडर में जगदीप भगत, सिमडेगा में रमा खलको, कोलेबिरा में रोशन बरवा, लोहरदगा में दीनानाथ तिवारी, मनिका में पप्पू अजहर, पांकी में धर्मराज राम, डालटनगंज में अंसारी, विश्रामपुर में राम लखन सिंह व भवनाथपुर में ज्योतिष यादव को प्रभारी का जिम्मा दिया गया है.

Also Read: dhanbad news: हेमंत सोरेन ने नहीं पूरा किया वादा : प्रदीप

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola